Madhya Pradesh में महिला की हत्या के आरोपी शख्स के घर पर बुलडोजर चला

Last Updated 27 Apr 2023 09:13:45 AM IST

मध्य प्रदेश पुलिस (Madhya Pradesh Police) ने बुधवार को धार जिले में एक 22 वर्षीय महिला की कथित तौर पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या (broad daylight shooting) करने वाले व्यक्ति के घर को ढहा दिया।


मप्र में महिला की हत्या के आरोपी शख्स के घर पर बुलडोजर चला

आरोपी की पहचान दीपक कुमार (Deepak Kumar) (22) के रूप में हुई है, जिसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला पर बहुत करीब से दो बार गोली चलाई थी, एक उसके सिर पर और दूसरी उसकी छाती पर। पुलिस ने कहा कि आरोपी पीड़िता का प्रेमी था, जो पिछले दो साल से उसका पीछा कर रहा था।

धार जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह (Manoj Kumar Singh) ने कहा, दीपक पिछले दो साल से महिला का पीछा कर रहा था। बुधवार को उसने उसे सड़क पर अकेला पाया और उस पर गोलियां चला दीं। वह अभी भी फरार है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। 10,000 रुपये का इनाम रखा गया है। किसी भी जानकारी के लिए भी घोषणा की गई है, जो पुलिस को दीपक तक ले जा सकती है।

घटना सुबह करीब 11 बजे की है, जब बसंत विहार की रहने वाली पीड़िता अपनी सहेली के साथ मंदिर गई थी।

बाद में बुधवार शाम को पुलिस ने बुलडोजर चलाकर आरोपी के घर को तोड़ दिया।

इस बीच, विपक्षी कांग्रेस ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग के अलावा मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, महिला ने पहले आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। यह बहुत चिंता का विषय है कि सरकार महिला की जान नहीं बचा सकी।

आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment