राजगढ़ में दलित की बेटी की बारात पर पथराव, 5 गिरफ्तार

Last Updated 16 May 2022 01:59:44 PM IST

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में दलित की बेटी की बारात आना दबंगों को रास नहीं आया तो उन्होंने पथराव कर दिया। पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले तक छोड़ने पड़े। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


राजगढ़ में दलित की बेटी की बारात पर पथराव, 5 गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, जीरापुर थाने के पिपलिया कलां गांव में शनिवार की रात को एक दलित परिवार की बेटी की बारात आई थी। दो दिन पहले भी इसी परिवार में लड़की की बारात आई थी। पुलिस के जवान पहले से ही तैनात थे। उसके बावजूद दूसरी बारात आने से पहले ही कुछ युवकों ने पत्थर चलाए। इस मौके पर पुलिस बल को बढ़ाया गया, उसके बाद भी पथराव किया गया। इस पर पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

राजगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि विवाद की वजह क्या है, मगर पथराव करने के मामले में 23 लोगों पर प्रकरण दर्ज किया गया है। इनमें से पांच की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

आईएएनएस
राजगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment