न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता ने मप्र उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली
Last Updated 18 Mar 2017 04:33:49 PM IST
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश हेमंत गुप्ता ने शनिवार को भोपाल राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की.
![]() न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता (फाइल फोटो) |
न्यायमूर्ति गुप्ता इससे पहले पटना उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश थे. मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त होने के बाद आज प्रदेश के राज्यपाल ओपी कोहली ने राजभवन में आयोजित संक्षिप्त समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी.
शपथ ग्रहण समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद थे. इसके अलावा कार्यक्रम में प्रदेश की न्यायपालिका और अधिवक्ता संघ के लोग भी उपस्थित थे.
न्यायमूर्ति गुप्ता से पहले न्यायमूर्ति राजेन्द्र मेनन मई 2016 से मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे.
| Tweet![]() |