रेलवे का ठेका दिलाने के नाम पर रांची के एंटरप्रेन्योर से 68 लाख की ठगी, दिल्ली से हुआ गिरफ्तार

Last Updated 21 Jul 2023 03:41:30 PM IST

रांची के एक एंटरप्रेन्योर अजय सिंह से 68 लाख रुपए की ठगी करने वाले शख्स विशाल कुमार पांडेय को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया है।


रांची से दिल्ली गई पुलिस की टीम ने वहां की पुलिस की मदद से उसे द्वारका सेक्टर-17 में एक फ्लैट से गिरफ्तार किया। पुलिस उसे लेकर शुक्रवार को रांची पहुंचेगी। ठगी के मामले में पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।

दो दिन पहले सोशल मीडिया में विशाल की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें वह चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की सदस्यता ले रहा था। इसी तस्वीर से रांची पुलिस को जानकारी मिली कि वह इन दिनों दिल्ली में ही टिका है।
इसके बाद उसकी गिरफ्तारी हो पाई।

रांची के रहने वाले एंटरप्रेन्योर अजय सिंह से स्थानीय पंडरा थाने में उसके खिलाफ एफआईआर की थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि रेलवे का ठेका दिलाने के नाम पर उसने 68 लाख रुपए ठग लिए। यह मामला 2021 का था।

एफआईआर में उन्होंने यह भी शिकायत की थी कि जब उन्होंने विशाल पांडे से रकम मांगी तो उसने जान से मार डालने की धमकी दी। विशाल पांडेय मूल रूप से बिहार के आरा का रहने वाला है। पुलिस ने वहां उसके मौलबाग स्थित आवास पर कई दफा छापामारी की थी, लेकिन वह हर बार चकमा देकर बच निकलता था।

आईएएनएस
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment