झारखंड में 5 चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव, 23 दिसंबर को आएंगे नतीजे
चुनाव आयोग ने झारखंड विधानसभा के लिए चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी। 81 विधानसभा सीटों के लिए 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान होगा और 23 दिसंबर को मतगणना होगी।
![]() मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा |
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को इस बारे में घोषणा की।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि राज्य में 30 नवंबर को पहले चरण, 7 दिसंबर को दूसरे चरण, 12 दिसंबर को तीसरे चरण, 16 दिसंबर को चौथे और 20 दिसंबर को पांचवें और आखिरी चरण का मतदान होगा।
पहले चरण के तहत 30 नवंबर को 13 सीटों पर चुनाव होंगे। दूसरे चरण में 7 दिसंबर को 20 सीटों पर वोटिंग होगी। तीसरे चरण का चुनाव 12 दिसंबर को होगा, जिसमें 17 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। चौथे चरण में 16 दिसंबर को 15 सीटों पर और पांचवें और आखिरी चरण 20 दिसंबर को 16 सीटों पर वोटिंग होगी।
उन्होंने बताया कि मतगणना 23 दिसंबर को होगी।
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
उल्लेखनीय है कि झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल अगले साल पांच जनवरी को समाप्त हो रहा है।
| Tweet![]() |