EC आज करेगा झारखंड में विधानसभा चुनाव का ऐलान
चुनाव आयोग झारखंड में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की शुक्रवार शाम को घोषणा करेगा।
![]() |
चुनाव आयोग के एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।
झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल अगले साल पांच जनवरी को समाप्त हो रहा है।
इस बात की संभावना थी कि चुनाव आयोग झारखंड के साथ दिल्ली विधानसभा के चुनाव का कार्यक्रम भी घोषित करेगा लेकिन चुनाव आयोग ने सिर्फ झारखंड का चुनाव कार्यक्रम ही घोषित करने की जानकारी दी है।
झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल अगले साल पांच जनवरी को समाप्त हो रहा है वहीं दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 22 फरवरी को पूरा होगा।
वर्तमान में झारखंड में बीजेपी की सरकार है। और साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनी थी।
झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटों में 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी नें 37 सीटों पर कब्जा किया था और उसकी सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन 5 सीटें जीती थी।
| Tweet![]() |