न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार मोहंती बने झारखंड के मुख्य न्यायाधीश

Last Updated 24 Mar 2017 08:28:34 PM IST

न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार मोहंती ने शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली.


न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार मोहंती (फाइल फोटो)

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार मोहंती को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई. 

न्यायमूर्ति मोहंती फिलहाल झारखंड उच्च न्यायालय में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे. मुख्य न्यायाधीश का पद संभालने के बाद न्यायमूर्ति मोहंती को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं उनके मंत्रिमंडल के अनेक मंत्रियों ने बधाई दी.



न्यायमूर्ति मोहंती 10 जून 1955 को कटक में पैदा हुए थे और उनका पूरा परिवार न्यायिक सेवा से जुड़ा रहा है.

न्यायमूर्ति मोहंती ने अपनी शिक्षा दीक्षा कटक में ही पूरी की और कानून की डिग्री भी उन्होंने कटक के एम एस लॉ कॉलेज से हासिल की थी.

भाषा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment