छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
Last Updated 05 Jun 2025 03:47:59 PM IST
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
![]() छत्तीसगढ़ : बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ |
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में माओवादियों के बड़े कैडर की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षाबलों के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था।
उन्होंने बताया कि सुरक्षाबल के जवान जब क्षेत्र में थे तब आज सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई।
अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है।
| Tweet![]() |