Spacer
समय यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड राजस्थान आलमी समय

01 Nov 2022 08:43:58 PM IST
Last Updated : 01 Nov 2022 08:46:17 PM IST

मनुष्य का इतिहास जितना पुराना, उतना ही पुराना नृत्य का इतिहास : भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मनुष्य का इतिहास जितना पुराना है उतना ही पुराना नृत्य का इतिहास है। दुनियाभर के आदिवासियों की नृत्य शैली, वाद्ययंत्र में समानता है। यह अद्भुद संयोग है कि दुनियाभर के आदिवासी नृत्यों की शैली, ताल, लय में बहुत समानताएं हैं।

ऐसा इसलिए है क्योंकि पूरी दुनिया के आदिवासियों का हृदय एक ही है। उन हृदयों के भाव एक ही हैं। उनके सपने, उनकी आशाएं और उनकी इच्छाएं एक ही हैं। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का उद्देश्य आदिम संस्कृति को बचाये रखना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की जब हम लोगों ने शुरूआत की, तब हमने यही सोचा था कि इस प्लेटफार्म के माध्यम से हम अपनी सांस्कृतिक खूबसूरती को पूरी दुनिया तक पहुंचाएंगे। लेकिन पहला ही आयोजन इतना सफल रहा कि आज इसका फलक बहुत बड़ा हो गया है। कहने को तो यह राष्ट्रीय आयोजन है, लेकिन इसमें पूरे भारत के जनजातीय समुदायों के साथ-साथ दुनिया के अनेक देशों के जनजातीय समुदाय अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य स्थापना दिवस को बताया विजय दिवस :-
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ का राज्य स्थापना दिवस है। आज हमारा विजय दिवस है, क्योंकि आज ही के दिन हमारे पुरखों का संघर्ष सफल हुआ था। हर बार 01 नवंबर को छत्तीसगढ़िया लोगों का दिल उल्लास से भरा होता है। उनका मन थिरक उठता है। राज्य स्थापना दिवस के साथ राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का यह स्वभाविक संगम है। मुख्यमंत्री ने भारत के सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और दुनिया भर के जनजातीय कलाकारों को धन्यवाद देते हुए कहा कि देश दुनिया के आदिवासी कलाकार हमारी खुशियों में शामिल होने आए हैं। वे हमारे साथ थिरक रहे हैं और अपनी सांस्कृतिक खूबसूरती के रंगों से हमारी संस्कृति को और भी सुंदर बना रहे हैं। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एक दूसरे विचारों और अनुभवों का साझा करने का बड़ा अवसर भी है। हम सब एक दूसरे से सीखेंगे, जानेंगे, समझेंगे और मिलजुलकर सोचेंगे कि दुनिया को किस तरह बेहतर बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी कलाकारों को विदेश में प्रस्तुति का अवसर और मंच प्रदान करने के लिए राज्य सरकार और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद नई दिल्ली के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) हेतु सहमति बनी है, जिससे आदिवासी संस्कृति के प्रसार और विनिमय का दायरा बढ़ेगा।

आईएएनएस द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछे जाने पर कि उनकी सरकार छत्तीसगढ़ के आदिवासी समुदाय के लोगों के उत्थान के लिए उनके रोजी रोजगार के लिए क्या कदम उठा रही है और क्या कदम उठाए हैं? इसका जवाब देते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लगातार हम लोग छत्तीसगढ़ में आदिवासी समुदाय के लिए और सभी लोगों के लिए लगातार हम लोग कार्य कर रहे हैं चाहे वह किसानों की ऋण माफी हो, अभी 2500 रूपए में धान खरीदी का फैसला हम लोगों ने लिया, लघुउपज 65 प्रकार की खरीदी कर रहे हैं इसका वैल्यू एडिशन कर रहे हैं। 4 हजार प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता खरीद रहे हैं, तो आर्थिक रूप से बड़ा संपन्न बना रहे हैं।


आईएएनएस
रायपुर
 

ताज़ा ख़बरें


लगातार अपडेट पाने के लिए हमारा पेज ज्वाइन करें
एवं ट्विटर पर फॉलो करें |
 


फ़ोटो गैलरी
नाटू नाटू और द एलिफेंट व्हिस्पर्स को ऑस्कर अवार्ड्स

नाटू नाटू और द एलिफेंट व्हिस्पर्स को ऑस्कर अवार्ड्स

तुर्की-सीरिया में विनाशकारी भूकंप

तुर्की-सीरिया में विनाशकारी भूकंप

जोशीमठ में भूधंसाव

जोशीमठ में भूधंसाव

कोहरे का कर्फ्यू, ठंड से कंपकपी

कोहरे का कर्फ्यू, ठंड से कंपकपी

फीफा विश्व चैम्पियन बना अर्जेंटीना

फीफा विश्व चैम्पियन बना अर्जेंटीना

बेशर्म रंग पर तहलका

बेशर्म रंग पर तहलका

108 ऐतिहासिक मंदिरों और तालाबों वाला अनूठा गांव मलूटी

108 ऐतिहासिक मंदिरों और तालाबों वाला अनूठा गांव मलूटी

एक साल में टी20 में हजारी बने सूर्यकुमार यादव

एक साल में टी20 में हजारी बने सूर्यकुमार यादव

पीएम मोदी ने किया श्री महाकाल लोक का लोकार्पण

पीएम मोदी ने किया श्री महाकाल लोक का लोकार्पण

नम आंखों से दी मुलायम सिंह यादव को अंतिम विदाई

नम आंखों से दी मुलायम सिंह यादव को अंतिम विदाई

धरती पुत्र नेता जी मुलायम सिंह यादव के यादगार पल

धरती पुत्र नेता जी मुलायम सिंह यादव के यादगार पल

भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया भी शामिल

भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया भी शामिल

आमने-सामने हुए मोदी और सोनिया

आमने-सामने हुए मोदी और सोनिया

जब चीते हुए आजाद, देखें...

जब चीते हुए आजाद, देखें...

पलक ने गुलाबी साड़ी में दिया फोटोशूट

पलक ने गुलाबी साड़ी में दिया फोटोशूट

शेख हसीना की ऐतिहासिक भारत यात्रा

शेख हसीना की ऐतिहासिक भारत यात्रा

साबरमती नदी पर भव्य पैदल पथ अटल ब्रिज

साबरमती नदी पर भव्य पैदल पथ अटल ब्रिज

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी के लिए बनते दीये

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी के लिए बनते दीये

'हर घर तिरंगा' बाइक रैली

पाताल भुवनेश्वर गुफा के दर्शन

पाताल भुवनेश्वर गुफा के दर्शन

श्रीलंका में हालात हुए बेकाबू

श्रीलंका में हालात हुए बेकाबू

शिंजो आबे नहीं रहे

शिंजो आबे नहीं रहे

अमरनाथ हादसा

अमरनाथ हादसा

कान्स 2022: दीपिका का रेड कार्पेट लुक

कान्स 2022: दीपिका का रेड कार्पेट लुक

केदारनाथ: बाबा केदार के खुले कपाट, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

केदारनाथ: बाबा केदार के खुले कपाट, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

युद्ध में खंडहर बना यूक्रेन

युद्ध में खंडहर बना यूक्रेन

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 29 पुरावशेष लौटाए, पीएम मोदी ने किया निरीक्षण, देखें तस्वीरें

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 29 पुरावशेष लौटाए, पीएम मोदी ने किया निरीक्षण, देखें तस्वीरें

रूस यूक्रेन युद्ध में तबाही

रूस यूक्रेन युद्ध में तबाही

यूरोप एक बार फिर युद्ध की दहलीज पर

यूरोप एक बार फिर युद्ध की दहलीज पर

नहीं रहीं भारत की स्वर कोकिला

नहीं रहीं भारत की स्वर कोकिला

73वां गणतंत्र दिवस समारोह : गणतंत्र दिवस पर देखें राजपथ का भव्य नजारा

73वां गणतंत्र दिवस समारोह : गणतंत्र दिवस पर देखें राजपथ का भव्य नजारा

तस्वीरों में देखें- कहीं पोंगल, कहीं खिचड़ी तो कहीं है मकर संक्रांति

तस्वीरों में देखें- कहीं पोंगल, कहीं खिचड़ी तो कहीं है मकर संक्रांति


 

172.31.21.212