Sushil Modi Death: BJP के दिग्गज नेता सुशील कुमार मोदी का निधन, राजनीतिक लहकों में शोक की लहर
बीजेपी के वरिष्ठ एवं दिग्गज नेता एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) का सोमवार रात निधन हो गया। सुशील मोदी कैंसर से पीड़ित थे। चुनाव के दौर में अचानक उनके निधन से राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
![]() बीजेपी के वरिष्ठ एवं दिग्गज नेता एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी |
परिजनों के मुताबिक, उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को पटना के राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास पर लाया जाएगा। कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उनके निधन पर पीएम मोदी ने सुशील मोदी की फोटो के साथ एक्स पर शोक संदेश प्रकट करते हुए लिखा कि ‘पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के सामयिक निधन से अत्यत दुख हुआ है।
बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है।
आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।
बिहार की राजनीति में और भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका बहुत बड़ा हाथ रहा है।
पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है। बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है। आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वे… pic.twitter.com/160Bfbt72n
— Narendra Modi (@narendramodi) May 13, 2024
उन्होंने अपने समय में जब आपातकाल लगा था उस समय उन्होंने विरोध करते हुए छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई।
बता दें कि सुशील मोदी बेहद मेहनती और मिलनसार विधायक के रूप में जाने जाते थे और पार्टी कार्यकर्ताओं और राज्य की जनता को हमेशा साथ लेकर चलते थे। राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी समझ बहुत ही गहरी थी।
बता दें कि जीएसटी पारित होने में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही।
उन्होंने एक अच्छे प्रशासक के तौर पर काम किया।
क्या कहा था सुशील कुमार मोदी ने अपने अंतिम संदेश में
सार्वजनिक जीवन के लिए सुशील कुमार मोदी ने 03 अप्रैल को अंतिम संदेश दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि "पिछले छह माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। प्रधानमंत्री को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।"
सुशील मोदी जब यह लिखने के बाद बिहार आए तो वहां एयरपोर्ट पर उनकी हालत बेहद चिंताजनक थी, उनके समर्थकों को यह देखकर बहुत बड़ा झटका लगा था। उस समय वे बेहद ही कमजोर हो गये थे। जब भाजपा के कई दिग्गज उनसे मिलने उनके आवास पर पहुंचे तो उनके परिजनों ने उनकी तस्वीर लेने से मना कर दिया था।
शुरुआत से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे सुशील मोदी
सुशील मोदी शुरुआत से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे। 1971 में सुशील मोदी ने छात्र राजनीति से राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत की थी। इसके बाद युवा नेता के रूप में इनकी पहचान विश्वविद्यालय से हुई और फिर तो इनका राज्य की राजनीति में सफर हो गया था। सुशील मोदी साल 1990 में विधानसभा चुनाव लड़े थे और उन्होंने जात हासिल की थी। जैसे-जैसे उन्होंने राज्य के लिए काम किया उनका बिहार की राजनीति में उनका कद बढ़ता चला गया।
राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर
बीजेपी के वरिष्ठ एवं दिग्गज नेता एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन की खबर पहुंचने के बाद राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई।
► राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत और संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को संघ का निष्ठावान स्वयंसेवक बताते हुए उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
संघ के दोनों प्रमुख नेताओं मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले ने सुशील कुमार मोदी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बयान जारी कर कहा, "बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व सांसद सुशील कुमार मोदी के अचानक निधन से अतीव दुःख हुआ। इस समय हम सब की भावना उनके परिवार तथा असंख्य मित्र-प्रशंसकों के साथ है। संघ के निष्ठावान स्वयंसेवक एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री रहे सुशील जी सारे देश विशेषतः बिहार की चिंता करते थे। उनके निधन से एक जागृत सामाजिक कार्यकर्ता व कुशल राजनीतिक नेता को हमने खोया है। वे सार्वजनिक जीवन में सैद्धांतिक निष्ठा व पारदर्शिता के आदर्श उदाहरण थे। उनके परिवार को अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें दुःख सहन करने की शक्ति दे तथा दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करे। ॐ शांन्तिः॥"
► राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार के उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में उनके उच्च आदर्शों को याद किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर अपने शोक संदेश में लिखा, "राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी जी का आकस्मिक निधन एक अपूरणीय क्षति है। सौम्य स्वभाव, कुशल प्रशासक के रूप में योगदान तथा सार्वजनिक जीवन में शुचिता उनके व्यक्तित्व और कृतित्व में परिलक्षित होते थे। बिहार के उपमुख्यमंत्री, संसद सदस्य और राज्य की विधायिका के दोनों सदनों के सदस्य के रूप में श्री सुशील कुमार मोदी ने उच्च आदर्शों को निभाया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।"
► भाजपा के प्रदेश अध्य्क्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा, "पूर्व उपमुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। यह बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।"
► उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर लिखा, "भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी जी अब हमारे बीच नहीं रहे। पूरे भाजपा संगठन परिवार के साथ-साथ मेरे जैसे असंख्य कार्यकताओं के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। अपने संगठन कौशल, प्रशासनिक समझ और सामाजिक राजनीतिक विषयों पर अपनी गहरी जानकारी के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिरशांति और परिजनों को इस शोक की घड़ी में सम्बल प्रदान करें।"
► पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर शोक जताया।
उन्होंने एक्स पर लिखे अपने शोक संदेश में कहा, "बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी के दुखद निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। दिवंगत आत्मा को शांति मिले।"
► अमित शाह ने सुशील कुमार मोदी को बिहार की राजनीति का महान पुरोधा बताते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, "हमारे वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी जी के निधन की सूचना से आहत हूं। आज बिहार ने राजनीति के एक महान पुरोधा को हमेशा के लिए खो दिया। एबीवीपी से भाजपा तक सुशील जी ने संगठन व सरकार में कई महत्त्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया। उनकी राजनीति गरीबों व पिछड़ों के हितों के लिए समर्पित रही। उनके निधन से बिहार की राजनीति में जो शून्यता उभरी है, उसे लंबे समय तक भरा नहीं जा सकता। दुख की इस घड़ी में पूरी भाजपा उनके शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति!"
► भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार को जंगलराज से निकालने में उनकी भूमिका को याद करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, "भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी जी के निधन का समाचार अत्यंत खदुद है। विद्यार्थी परिषद से लेकर अभी तक हमने साथ में संगठन के लिए लंबे समय तक काम किया। सुशील मोदी जी का पूरा जीवन बिहार के लिए समर्पित रहा। बिहार को जंगलराज से निकालकर विकास के पथ पर लाने में सुशील मोदी जी का प्रयास बहुत मददगार रहा है। उनका ना होना असंख्य कार्यकताओं के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को सम्बल प्रदान करें। ॐ शांति!"
► नितिन गडकरी ने एक्स पर अपने शोक संदेश में लिखा, "बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री भाजपा नेता सांसद सुशील कुमार मोदी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। सुशील कुमार जी का जाना बिहार और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। व्यक्तिगत तौर पर विद्यार्थी परिषद के दिनों से सुशील जी के साथ काम किया। विचारधारा के लिए समर्पित नेता के तौर पर सुशील जी हमेशा याद रहेंगे। बिहार में पार्टी और संगठन को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बिहार के विकास के लिए जीवन भर उन्होंने कार्य किया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को संबल दे। ॐ शांति!"
► विनोद तावड़े ने एक्स पर अपने शोक संदेश में लिखा, "बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी जी के निधन से मन बहुत द्रवित है। वो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में मेरे वरिष्ठ सहयोगी एवं मार्गदर्शक थे। लंबे वक्त तक उनके साथ जनसेवा के कार्य करने का मौका मिला। उनके इस दुनिया से जाने से बिहार एवं राष्ट्रीय राजनीति में एक बड़ी रिक्तता आई है। बिहार के विकास एवं जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव याद किया जाएगा। सुशील जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। दुख की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों के साथ हैं।"
► कंगना रनौत ने एक्स पर अंग्रेजी में अपना शोक प्रकट किया। उन्होंने लिखा, "बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन से भाजपा परिवार में अचानक खालीपन आ गया है। उन्हें भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और बिहार में सुशासन का युग सुनिश्चित करने के लिए याद किया जाएगा। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। ॐ शांति।"
► उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य सुशील कुमार मोदी का निधन अत्यंत दुखद है।
उन्होंने एक्स पर अपने शोक संदेश में कहा, "बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री, मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उन्होंने देश और समाज की जीवनपर्यंत सेवा की। उनका संघर्ष कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणा का कार्य करेगा। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!"
► बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि दिवंगत सुशील कुमार मोदी जेपी आंदोलन के सच्चे सिपाही थे। उपमुख्यमंत्री के तौर पर भी उन्होंने हमारे साथ काफी वक्त तक काम किया।
उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा, "मेरा उनके साथ व्यक्तिगत संबंध था और उनके निधन से मैं मर्माहत हूं। मैंने आज सच्चा दोस्त और कर्मठ राजनेता खो दिया है। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।"
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से कामना की है कि दिवंगत सुशील कुमार मोदी के परिजनों, समर्थकों और प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।
► पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने भी शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "बिहार और भाजपा के कद्दावर नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री और मेरे स्नेहिल बड़े भाई सुशील मोदी जी का निधन बहुत ही दुखद है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने और भाजपा के विस्तार में उनकी बहुत बड़ी भूमिका थी।" उन्होंने कहा, " उनका असमय निधन से मैं बहुत मर्माहत हूं। यह उनके जाने का समय नहीं था। मेरी बहुत विनम्र श्रद्धांजलि।"
► बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता सुशील मोदी के निधन पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शोक जताया है। लोजपा ( रा) के प्रमुख चिराग ने भी मोदी के निधन पर शोक प्रकट किया है।
► राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सन् 74 छात्र आंदोलन के छात्र नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर कहा कि हमने एक संघर्ष और आंदोलन का साथी को खो दिया है। इनकी कमी हमेशा महसूस करूंगा। उन्होंने कहा कि सन् 74 के आंदोलन में हम दोनों साथ में संघर्ष और आंदोलन करके अपनी पहचान बनाए थे साथ ही हमारे साथ छात्र आंदोलन में हमारी टीम के सदस्य थे। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी ने भी शोक व्यक्त किया है।
► पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मोदी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री, हमारे अभिभावक, संघर्षशील एवं कर्मठ नेता आदरणीय श्री सुशील कुमार मोदी जी के असामयिक निधन की खबर सुन अत्यंत व्यथित हूं। ईश्वर दिवगंत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिजनों व शुभचिंतकों को दुख की इस घड़ी में सम्बल प्रदान करें।
► लोजपा (रा) के प्रमुख चिराग पासवान ने मोदी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। सुशील कुमार मोदी से परिवारिक रिश्ते थे। उनकी कमी सदैव खलेगी।
► राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने भी पूर्व उपमुख्यमंत्री के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा, "बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।"
► बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी, उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा,राज्यसभा सांसद संजय यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव सहित राजद के अन्य नेताओं ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इनके निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। देश ने एक प्रखर वक्ता और संघर्षों के बीच अपनी पहचान बनाने वाला नेता खो दिया है।
► पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने शोक प्रकट करते हुए एक्स पर लिखा, "बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन की सूचना से मर्माहत हूं।"
| Tweet![]() |