Bihar Floor Test: विश्वासमत से पहले हटाए गए स्पीकर अवध बिहारी चौधरी, अब उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी चला रहे हैं सदन

Last Updated 12 Feb 2024 01:47:25 PM IST

बिहार विधानसभा में एनडीए सरकार को सोमवार को विश्वास प्राप्त करना है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने आसन छोड़ दिया।


इससे पहले भाजपा के सदस्य नंद किशोर यादव ने सदन में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 38 से अधिक विधायक खड़े हुए।

इसके बाद अध्यक्ष चौधरी अध्यक्ष पद से हट गए।

उन्होंने इस मौके पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जब तक इस पद पर रहे बिना किसी भेदभाव के नियमावली से सदन का संचालन किया।

उन्होंने कहा कि यह आंकड़ों का खेल है। सत्ता आते और जाते रहती है।

इसके बाद अब सदन का संचालन उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी कर रहें हैं।

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने पहले ही अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया था। इसके बाद चौधरी ने कहा था कि वे किसी हाल में इस्तीफा नहीं देंगे।


 

आईएएनएस
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment