बिहार BJP ने की अपनी टीम की घोषणा, संतोष पाठक उपाध्यक्ष, मिथिलेश बने महामंत्री

Last Updated 09 Aug 2023 02:01:53 PM IST

बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बुधवार को प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी।


सम्राट चौधरी (फाइल फोटो)

पूर्व अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल की टीम में प्रवक्ता की भूमिका निभा रहे संतोष पाठक को नई टीम में उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि मिथिलेश तिवारी को उपाध्यक्ष से प्रमोशन देते हुए महामंत्री बनाया गया है।

भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी द्वारा बुधवार को जारी प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में 5 महामंत्री , 12 उपाध्यक्ष और 12 मंत्री बनाए गए हैं।

जारी सूची की मुताबिक, सिद्धार्थ शम्भू, डॉ. भीम सिंह चन्द्रवंशी, राजेन्द्र सिंह, शीला प्रजापति, धीरेन्द्र कुमार सिंह , अमृता भूषण, डॉ. राज भूषण निषाद , ललिता कुशवाहा, सरोज रंजन पटेल, नूतन सिंह (सहरसा), संजय खंडेलिया, संतोष पाठक को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि, शिवेश राम, राजेश वर्मा, जग्गनाथ ठाकुर, मिथिलेश तिवारी और ललन मंडल को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

भाजपा के अरविन्द शर्मा को मुख्यालय प्रभारी का दायित्व दिया गया है जबकि राकेश तिवारी को कोषाध्यक्ष बनाया जाता है।

आईएएनएस
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment