बिहार : मुंगेर में योग सीखने आई बुल्गारिया की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Last Updated 31 Jul 2023 11:00:05 AM IST

बिहार के मुंगेर योग विद्यालय में योग सीखने आई एक विदेशी महिला की मौत हो गई। मृत महिला दक्षिण पूर्व यूरोप के केंजकेनिया बुल्गारिया सोफिया शहर की रहने वाली डेनिएला बोगोमिलोवा मोल्चोव्स्का (46) बताई जाती हैं।


पुलिस के मुताबिक, रविवार की सुबह महिला की तबीयत बिगड़ गई थी और वो बेहोश हो गई। महिला को इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस खबर की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया की मामले की जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

इधर, योग विद्यालय के शाश्वतानंद सरस्वती ने बताया कि रविवार को महिला की तबीयत बिगड़ गई थी, इन्हें अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों नेमृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वे यहां आती रही हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी वे जब यहां आई थी, तो पूरी तरह स्वस्थ नजर आ रही थी। विदेशी महिला बिहार योग विद्यालय मुंगेर में जीवन कोर्स करने के लिए बिहार योग विद्यालय आई थीं। पुलिस  मामले की जांच कर रही है। मृतका के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

आईएएनएस
मुंगेर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment