भाजपा विरोधी दलों को एकजुट कर गठबंधन बनाना चाहिए : नीतीश

Last Updated 19 Feb 2023 07:04:45 AM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस को राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से बने माहौल का लाभ उठाते हुए भाजपा विरोधी दलों को एकजुट कर गठबंधन बनाना चाहिए।


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

जनता दल यूनाइटेड के नेता ने कहा, यह गठबंधन जल्दी से जल्दी होना चाहिए ताकि लोकसभा में अभी 300 से ज्यादा सीटों वाली भाजपा को अगले साल होने वाले आम चुनाव में 100 से भी नीचे सीटों पर समेटा जा सके।

यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की ओर मुड़ते हुए कहा, मैं कांग्रेस में अपने साथियों से कहना चाहता हूं कि यात्रा बहुत अच्छी रही। लेकिन उन्हें यहां नहीं रुकना चाहिए।

भाकपा माले द्वारा ‘संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ’ अखिल भारतीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा, पिछले साल राजग से उनके अलग होने के बाद से भाजपा के राज्य में विस्तार के प्रयासों में कमी आई है, लेकिन हमे ऐसी ही उपलब्धि राष्ट्रीय स्तर पर भी हासिल करने की जरूरत है।

भाषा
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment