बिहार : बक्सर में गंगा नदी तट से मिले 6 शव, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Last Updated 05 May 2022 11:50:07 AM IST

बिहार के बक्सर जिले के नगर थाना क्षेत्र में गंगा नदी के किनारे से छह शव बरामद किए गए हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है ये सभी शव अन्यत्र जगह से बह कर यहां आ गए हैं।


पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गंगा की राम रेखा घाट और नाथ बाबा घाट से सभी शव मिले हैं। बताया जा रहा है कि इनमे पांच शव पुरुष के हैं जबकि एक महिला का शव है।

बक्सर के अनुमंडल पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि रात दो बजे से अब तक कुल छह शव मिले हैं। उन्होंने कहा कि शव देखने से स्पष्ट है कि अन्यत्र जगहों पर शव का अंतिम संस्कार किया गया हो और वह पानी में बहकर यहां आया हो।

उन्होंने बताया कि करीब सभी शवों का पोस्टमार्टम किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा इन शवों के अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हालांकि सभी शव कहां से आये हैं इसकी कोई जानकारी अब तक नहीं मिल पा रही है। शव मिलने के बाद बक्सर पुलिस प्रशासन ने पुलिस की तैनाती गंगा घाट पर कर दी है और जांच करने की बात कह रही है।

उल्लेखनीय है कि बक्सर जिले में कोरोना काल में भी गंगा नदी में कई शव मिले थे।

आईएएनएस
बक्सर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment