बिहार विधानसभा अध्यक्ष सदन पहुंचे, विपक्ष सीएम से माफी पर अड़ा

Last Updated 16 Mar 2022 12:14:52 PM IST

बिहार विधानसभा में सोमवार को अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच हुई बहस के बाद बुधवार को अध्यक्ष सदन पहुंचे। इस बीच, अब माना जा रहा है कि दोनों पार्टियों के बीच सुलह हो गई है।


बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा (फाइल फोटो)

विधानसभा अध्यक्ष सिन्हा मंगलवार को विधानसभा पहुंचे थे, लेकिन सदन में नहीं आए थे। सूत्रों का कहना है कि देर शाम अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के बीच मुलाकात हुई थी, जिसके बाद दोनों में सुलह गई।

बिहार विधान सभा बजट सत्र की कारवाई के लिए विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा सदन पहुंचे। इस बीच, विपक्ष ने हंगामा प्रारंभ कर दिया। विपक्ष मुख्यमंत्री के सदन में आकर आसान से माफी करने की मांग करता रहा।

विधानसभा अध्यक्ष ने सदस्यों से शांति तरीके से सदन चलाने की अपील की। करीब 25 मिनट तक हंगामे के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने 2 बजे दिन तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान सफाई में कहा देश में लोकतंत्र की जड़ें इतनी गहरी है कि हवा के छोटे मोटे झोंके उसे हिला नहीं सकते।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की एक कविता भी पढ़ी, जिसमे उन्होंने संदेश दिया कि सबको मिलकर चलना होगा।

इधर, विपक्ष मुख्यमंत्री की माफी की मांग करता रहा। विपक्षी सदस्यों ने कहा कि मामला सदन का है, मुख्यमंत्री को सदन में आकर आसान से माफी मांगनी होगी।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक मामले को लेकर सदन में ही विधानसभा अध्यक्ष पर भड़क गए थे और उन पर कई तरह के आरोप लगा दिए थे। इसके बाद मंगलवार को सिन्हा सदन में नहीं आए थे।

आईएएनएस
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment