गिरिराज के विवादित बयान पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, की गिरफ्तारी की मांग

Last Updated 08 Mar 2021 12:06:34 PM IST

बिहार कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह के प्रदेश के अधिकारियों को लाठी मारने के दिए गए बयान पर आज कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें संवैधानिक मर्यादा का भी ज्ञान नहीं है।


गिरिराज सिंह(फाइल फोटो)

युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ललन कुमार ने यहां कहा कि संवैधानिक पद पर रहते हुए श्री सिंह ने जिस तरह का बयान दिया है उसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। संवैधानिक मर्यादा का उन्हें तनिक भी ज्ञान नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह का बयान देकर मंत्री ने केंद्र की नरेंद्र मोदी और बिहार की नीतीश सरकार को भी चुनौती देने का काम किया है।

कुमार ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर श्री सिंह को लोकतां एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था में भी विास नहीं रह गया है। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने इस तरह का गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है बल्कि कई बार संविधान की मर्यादा को तार-तार किया है।

उन्होंने कहा कि बावजूद इसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें अपने मंत्रिमंडल में बनाए हुए हैं। उनके बयान से लगता है कि राज्य में कानून का राज समाप्त हो गया है इसलिए अधिकारियों को डराया-धमकाया जा रहा है। कांग्रेस मांग करती है कि असंवैधानिक बयान देने वाले सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

वार्ता
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment