नीतीश बने रहेंगे मुख्यमंत्री, भाजपा-जदयू एक-दूसरे के सहयोगी भी : डॉ़ जायसवाल

Last Updated 12 Nov 2020 12:25:04 AM IST

बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष डॉ़ संजय जायसवाल विधानसभाा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने रहेंगे।


बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ़ संजय जायसवाल

डॉ़ संजय जायसवाल  ने कहा कि हम सहयोगी हैं और बिहार को मिलकर आगे बढ़ाना है। पटना में बुधवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए जायसवाल ने 19 लाख लोगों के रोजगार देने के वादे के सवाल पर कहा कि यह चुनौती है, लेकिन हम सभी वादों को पूरा करेंगे और लोगों को उसका हिसाब देंगे।

उन्होंने कहा कि राजग का अब तक का काल बिहार में सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने में निकल गया है। यहां औद्योगिकीरण के लिए आधारभूत संरचना तैयार है, अब इससे आगे बढ़ना है।

भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ राजग की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं को दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार बिहार में राजग सरकार के मुखिया बने रहेंगे और कहा कि भाजपा और जदयू के बीच सीटों की संख्या में अंतर से राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत में आत्मनिर्भर बिहार का ज्यादा हिस्सा मिले इसकी चिंता संगठन भी करेगा। उन्होंने कहा कि बिहार को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

आईएएनएस
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment