चिराग ने अपने भाइयों के साथ कराया मुंडन
लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चिराग पासवान ने अपने चाचा स्वर्गीय रामचन्द्र पासवान की ग्यारहवीं पर अपने सर का मुंडन करा अपने संस्कारों को दर्शाया है।
![]() मुंडन कराते सांसद चिराग पासवान |
चिराग के साथ स्व. रामचन्द्र पासवान के बड़े पुत्र कृष्ण राज, प्रिंस राज व पशुपति कुमार पारस के पुत्र यश राज ने भी दीघा के जनार्दन घाट पर मुंडन कराया। 2 अगस्त को यहां लोजपा के प्रदेश मुख्यालय में ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया है। इस कर्मकांड में बिहार से सांसद, विधायक, मंत्री समेत 10 हजार लोगों के आने की संभावना है।
ज्ञात हो कि चिराग पासवान ने एक बार फिर परिवार के साथ खड़े होकर अपना फर्ज निभाया है। चिराग ने कहा कि परिवार है तो खुशी है और खुशी है तो काम को और करने की ऊर्जा मिलती है। केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस ने आज अपने पैतृक गांव शहरबन्नी में मुंडन कराया। जानकारी के मुताबिक कल रामविलास पासवान हेलीकॉप्टर से अपने पैतृक गांव सहरबनी (अलौली प्रखंड) पहुंचेंगे। वहां अलौली फुलतोरा नदी में अस्थिकलश विसर्जन किया जाएगा। दीघा के जनार्दन घाट पर मुंडन कर्मकांड के समय चिराग के मित्रगण व सगे संबंधी मौजूद थे। लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता अशरफ अंसारी व श्रवण अग्रवाल के मुताबिक 1 अगस्त को पैतृक आवास शहरबन्नी में श्राद्धकर्म होगा। इसके एक दिन बाद पटना स्थित लोजपा कार्यालय में ब्रह्मभोज का आयोजन किया जाएगा। ज्ञात हो कि केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के भाई रामचन्द्र पासवान का निधन 21 अगस्त को दिल्ली में हो गया था।
| Tweet![]() |