बिहार: रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने शिक्षा सुधार के नीतीश मॉडल पर उठाया सवाल

Last Updated 03 Dec 2018 03:27:16 PM IST

रालोसपा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शिक्षा क्षेत्र में सुधार के ‘नीतीश मॉडल’ पर आज सवाल उठाया।


उपेन्द्र कुशवाहा ने शिक्षा सुधार पर उठाया सवाल (फाइल फोटो)

कुशवाह ने कहा कि यदि उनकी पार्टी की शिक्षा में सुधार की 25 सूत्री मांगों को मान लिया जाता है तो वह सीट बंटवारे और अपमान की बात भूलकर भी साथ देंगे।

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री कुशवाहा ने यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिहार की शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए रालोसपा की 25 सूत्री मांग पिछले साल ही पार्टी के सम्मेलन में की गयी थी।

पार्टी की ओर से लगातार बिहार की शिक्षा में सुधार के लिए कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा में सुधार की बात तो दूर इसमें सहयोग भी नहीं कर रही है। 

कुशवाहा ने मुख्यमंत्री कुमार के नीतीश मॉडल पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता उनके इस मॉडल को जानना चाहती है। यह कौन सा मॉडल है, जहां के शिक्षकों को 100 तक की गिनती भी ठीक से नहीं आती है। छात्रों को पढ़ाने की जगह शिक्षक खिचड़ी बांटते हैं।

उन्होंने कहा कि शून्य अंक प्राप्त करने वाले को भी टॉपर बना दिया जाता है।

 

 

वार्ता
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment