ब्रिटेन ने गुजराती नागरिक को वापस भेजा
Last Updated 27 Jan 2010 09:27:04 AM IST
![]() |
अहमदाबाद। ब्रिटिश अधिकारियों ने अपने देश में कथित तौर पर अवैध रूप से रह रहे एक भारतीय को यहां की पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस ने बताया कि जमील राशिद अहमद को आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें सौंप दिया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2004 में यात्री वीजा पर लंदन गया अहमद वहां वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से रह रहा था। उसे गिरफ्तार करके वापस भारत भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
Tweet![]() |