केन्या में बाढ़, 38 की मौत, 40 हजार बेघर
Last Updated 15 Jan 2010 09:42:24 AM IST
|
नैरोबी। केन्या में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से 38 लोगों की मौत हो गई है और 40 हजार लोग बेघर हो गए हैं।
रेड क्रास ने कल यहां बताया कि आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी है। बाढ़ से तटीय जिले मिलंदी में एक नदी ने रूख बदल कर वहां लगी फसल को तबाह कर दिया।
Tweet |