Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
मंगलवार, 7 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
15 Jan 2010 04:55:36 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

मैं निर्देशन नहीं कर सकता


महानायक अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं, लेकिन उनका कहना है कि वह अभिनय ही मुश्किल से करते हैं ऐसे में निर्देशन का तो सवाल ही नहीं उठता है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बिगबी डॉट बिगअड्डा डॉट कॉम' पर लिखा है कि अक्सर उनसे पूछा जाता है कि वह कब एक फिल्म का निर्देशन करेंगे। इस पर उनका कहना हैं कि वह अभिनय ही मुश्किल से करते हैं, निर्देशन कैसे कर सकेंगे। साथ ही उनका कहना है कि उनके लिए यह बहुत बड़ी बात है और वह मानते हैं कि इस काम को वही कर सकता है जिसमें कहानी कहने की इच्छा हो। उनका कहना है कि हममें से हर कोई कहानी कहना चाहता है,लेकिन उसे फिल्म का रूप देना एक अलग बात है। अमिताभ मानते हैं कि निर्देशन का काम बहुत मुश्किल है,लेकिन इसके बावजूद भी निर्देशकों को उतना श्रेय नहीं मिल पाता जितने के वे हकदार होते हैं। वर्ष 1996 में अभिनेता से निर्माता बने अमिताभ की अगली फिल्मों में रामगोपाल वर्मा की 'रण' और लीना यादव की 'तीन पत्ती' शामिल हैं।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer