नेपाल के राष्ट्रपति की यात्रा ऐतिहासिक: भा

Last Updated 19 Feb 2010 01:28:12 AM IST


नयी दिल्ली। नेपाल के राष्ट्रपति रामबरन यादव की दिल्ली यात्रा को भारत ने आज ’ऐतिहासिक’ बताया जिसमें दोनों देशों के बीच वायु यातायात शुरू करने समेत चार समझौतों पर दस्तखत हुए। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ’’नेपाल के राष्ट्रपति की भारत यात्रा ऐतिहासिक है क्योंकि वह नेपाल के पहले राष्ट्रपति हैं और जुलाई 2008 में राष्ट्रपति चुने जाने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है।’’ अपनी यात्रा के दौरान रामबरन यादव ने राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की। इसमें कहा गया है, ’’सभी बैठकें सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुईं जिनमें सदियों पुराने संबंध जाहिर हुए और दोनों देश पहले से ज्यादा करीब आए।’’



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment