बिग-बी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, विद्या बालन सर

Last Updated 10 Jan 2010 09:46:35 AM IST


अमिताभ बच्चन को फिल्म 'पा' के लिए नोकिया 16वें वार्षिक स्टार स्क्रीन पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। इसी फिल्म के लिए विद्या बालन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। राजकुमार हिरानी को ‘थ्री इडियट्स’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। अभिजीत जोशी के साथ उन्होंने इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा का भी पुरस्कार हासिल किया। ‘थ्री इडियट्स’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया गया। सर्वश्रेष्ठ महिला गायक का पुरस्कार कविता सेठी को 'वेकअप सिड' के गाने 'इक तारा' के लिए दिया गया। सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक का पुरस्कार राहत फतेह अली खान को 'लव आजकल' के गाने 'आज दिन चढ़े आ' के लिए दिया गया। इम्तियाज अली को 'लव आजकल' के लिए सर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार का पुरस्कार ओमी विद्या को ‘थ्री इडियट्स’ के लिए और सर्वश्रेष्ठ नकारात्मक भूमिका का पुरस्कार बोमन ईरानी को ‘थ्री इडियट्स’ के लिए दिया गया। ए.आर.रहमान को 'दिल्ली 6' के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत का पुरस्कार दिया गया। विजेताओं का चयन एक ऑनलाइन मतदान के माध्यम से किया गया।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment