Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
मंगलवार, 7 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
14 Feb 2010 04:43:50 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

तालिबान के खिलाफ नाटो अभियान में 20 आतंकी ढेर


मारजाह। दक्षिणी अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सेना द्वारा कल शुरू किए गए अब तक के सबसे बड़े अभियान में 20 आतंकवादी मारे गए हैं। अमरीकी नौसेना ने हेलमंद प्रांत में आतंकवादियों और तस्कारों के गढ मारजाह में अभियान की शुरूआत की। इस इलाके को आतंकवादियों से मुक्त कराना अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की नई अफगान नीति का मुख्य परीक्षा है। अमरीका,ब्रिटिश और अफगान सैनिक कल तडके हेलीकाप्टरों से मारजाह में उतरे और आतंकवादियों पर हमला कर दिया। अभियान में अफगान सेना का नेतृत्व कर रहे जनरल शेर मोहम्मद जर्जाइ ने कहा कि संयुक्त सेनाओं ने कम से कम 20 आतंकवादियों को मार गिराया। उन्होंने कहा कि अभी तक 20 आतंकवादी मारे गए हैं और 11 अन्य को हिरासत में लिया गया है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री अब्दुल रहीम वर्दाक ने कहा कि नाटो सेनाओं के लिए यह अभियान मुश्किल हो सकता है कि क्योंकि पूरे इलाके में अत्याधुनिक विस्फोटक सामग्री (आईईडी) से जहां-तहां बिखरे हैं जिनका पता लगाना लगभग नामुमकिन है। उन्होंने कहा कि इन विस्फोटकों के कारण सेनाएं धीरे.धीरे आगे बढ़ रही हैं। हालांकि ब्रिटिश सेना के प्रवक्ता ने कहा नाटो कमांडर अभियान की प्रगति से संतुष्ट हैं।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer