फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम की बीवी और पूर्व स्पाइस गर्ल विक्टोरिया के हुनर का लोहा फैशनजगत पहले ही मान चुका है।
ऑनलाइन मैगजीन फीमेलफर्स्ट ने विक्टोरिया के हवाले से कहा है कि अब वह केवल वही कपड़े डिजाइन करेंगी जो वह खुद पहन सकती हों।
काम के मामले में पर्फेक्शनिस्ट मानी जाने वाली विक्टोरिया कहती हैं मेरी डिजाइन्स की बिक्री अच्छी खासी हो रही है। बेशक शुरूआत में लोगों का कुछ और सोचना होता है और यही चुनौती है। लेकिन मैंने सचमुच कड़ी मेहनत की है। मेरे लिये इसे जांचने का आखिरी तरीका यह है कि क्या मैं अपनी डिजाइन खुद पहनूंगी।