राजनीति में नहीं आएंगी राजनीतिक प्रियंका

Last Updated 21 Apr 2009 08:16:23 PM IST


अमेठी। जनता की सेवा,चुनाव प्रचार क्या राजनीति की श्रेणी से बाहर है। क्या चुनाव लडना ही राजनीति कहलाता है। कहने को तो लोगबाग घर में भी राजनीति करते है। ये सभी बातों से इतर अकसर कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी बाढेरा अपने को राजनीति से दूर बताकर पल्ले झाड लेती हैं। आज भी उन्होंने फिर फिलहाल राजनीति में आने की संभावना से इंकार किया है। प्रियंका ने कहा लोगों की अपेक्षा तो है कि मैं राजनीति में आऊं लेकिन हमारी भी अपनी कुछ मजबूरियां है। ऐसे में जनता और अपनी दोनों ही अपेक्षाओं में संतुलन बनाने की जरुरत है इसलिये फिलहाल मैं राजनीति में नहीं आ रही हूं। प्रियंका यहां मुंशीगंज गेस्ट हाउस पर संवाददाताओं के प्रश्न का जबाब दे रही थीं और उनसे कहा गया था कि लोगों की आपसे राजनीति में आने की अपेक्षा है। प्रियंका इन दिनों अमेठी क्षेत्र में अपने भाई राहुल गांधी का चुनाव प्रचार कर रही हैं। कल से वह रायबरेली में अपनी मां सोनिया गांधी के लिये चुनाव प्रचार करेंगी। अमेठी में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। राहुल गांधी अमेठी और सोनिया गांधी रायबरेली संसदीय सीट से चुनाव लड़ रही है। प्रियंका ने आज मुंशीगंज गेस्ट हाउस में कांग्रेस के बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बेहतर बूथ प्रबंधन पर बल दिया और मतदाताओं से सघन सम्पर्क कर कांग्रेस के पक्ष में अधिकाधिक मतदान कराने का आह्वान किया। प्रियंका आज जायस व तिलोई क्षेत्र में चुनावी सभाएं करेंगी और फिर शाम को रायबरेली चली जायेगी जहां वह कल से सोनिया गांधी का चुनाव प्रचार करेंगी। अमेठी में 23 व रायबरेली में 30 अप्रैल को मतदान है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment