Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
सोमवार, 21 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
17 Feb 2010 08:25:00 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 'हरित संहिता'


नयी दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने बुधवार को 'राष्ट्रमंडल खेल दिल्ली-2010 इकोलॉजिकल कोड' को जारी किया। इसके तहत राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के उपाय सुझाए गए हैं। इस संहिता में कार्बन उत्सर्जन के अलावा स्वच्छ ईंधन, जन संवर्धन और कचरा निस्तारण प्रबंधन से जुड़े सुझाव दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि साफ हवा के लिए हमने कोयले से संचालित अपने एक पावर प्लांट को बंद कर दिया है। हम चाहते हैं कि दिल्ली के वाहन सीएनजी जैसे साफ ईंधनों पर चलें। इसके अलावा हमें पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने के लिए ऐसे वाहनों की ओर से देखना होगा, जो साफ ईंधन और बैटरी से चलते हों। दीक्षित ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों के लिए दिल्ली को हरित बनाने के लिए खेल गांव सहित अधिकांश आयोजन स्थलों के अंदर और उनके करीब बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए हैं। राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने कहा कि हरित संहिता से राष्ट्रमंडल खेलों को 'हरित खेल' बनाने में काफी मदद मिलेगी।


 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer