|
||||
मुन्ना बजरंगी के भाई पर रासुका |
||||
![]() |
English | राष्ट्रीय सहारा | रोज़नामा सहारा | आलमी समय | क्रिकेट | ब्लॉग |
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जोनपुर में माफिया सरगना मुन्ना बजरंगी के छोटे भाई भुवाल सिंह को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत निरूद्ध किया गया है।
पुलिस अधीझक रामभरोसे ने आज बताया कि जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र के ग्राम पुरेदयाल (कसेरं) निवासी माफिया सरगना प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी का भाई भुवाल सिंह इस समय खण्ड विकास अधिकारी रामपुर हरीलाल की पिटाई एवं अन्य आपराधिक मामले में
जिला कारागार में बन्द है। खण्ड विकास अधिकारी को वहां से हटा दिया गया है मगर उसे मारने की धमकी बराबर मिल रही थी।
उन्होंने कहा कि भुवाल की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष रामपुर की रिपोर्ट पर जिला मजिस्ट्रेट अपर्णा यू ने कल उस पर रासुका लगाने की संस्तुति की।
उन्होंने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का अनुपालन थानाध्यक्ष रामपुर हेमन्त सिंह ने कल देर शाम जिला कारागार में जाकर किया और भुवाल पर रासुका की विधिवत कारवाई की। दूसरी ओर भुवाल की पत्नी एवं रामपुर की ब्लाक प्रमुख निकेता सिंह ने आरोप लगाया है कि उसके पति को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। फ़ोटो गैलरी |
172.31.21.212