लड़की के जन्म पर कुआं पूजन

Last Updated 09 Feb 2010 02:13:44 PM IST


भिवानी। हरियाणा के भिवानी जिले के कादमा गांव में सोमवार को लड़की के जन्म पर कुआं पूजन किया गया। कुआं पूजन के अवसर पर गांव में मिठाई बांट कर लड़की के परिजनों ने खुशी व्यक्त की। इस दौरान गांव के सैंकड़ों लोगों ने भू्रण हत्या रोकने की शपथ ली गई। कादमा निवासी अफलातुन के यहां एक लड़की का जन्म हुआ। लड़की के जन्म पर लड़की की मां रानी देवी ने प्रचलित रीतिरिवाजों के अनुसार कुंआ पूजन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने आतिशबाजी भी की।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment