नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों

Last Updated 09 Feb 2010 10:22:44 AM IST


कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम देश के पूर्वी हिस्से के तीन नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ आज चर्चा करेंगे और नक्सली समस्या के खिलाफ संयुक्त सुरक्षा अभियान का विस्तृत खाका तैयार करेंगे। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य की मेजबानी में राज्य सचिवालय राइटर्स बिल्डिंग में आयोजित इस बैठक में उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और झारखण्ड के मुख्यमंत्री शिबु सोरेन हिस्सा लेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हालांकि इस बैठक में उपस्थित नहीं रहेंगे लेकिन राज्य के मुख्य सचिव बैठक में उनकी ओर से हिस्सा लेंगे। चार राज्यों की यह बैठक नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान शुरू किए जाने की रूपरेखा तय करने के लिए बुलाई गई है। इस सुरक्षा अभियान का संयोजन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के विशेष महानिदेशक (डीजी) व नक्सल निरोधी कार्य बल के कमांडर विजय रमन करेंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment