यूपी और उत्तराखंड में भाजपा, पंजाब में कांगेस का लहराया परचम : मणिपुर, गोवा में खण्डित जनादेश

Last Updated 11 Mar 2017 07:25:30 AM IST

भाजपा ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में जीत का शानदार परचम लहराया तथा कांगेस ने पंजाब में अपनी सफलता की जोरदार दस्तक दी. इसके अलावा कांगेस गोवा एवं मणिपुर में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी जहां के विधानसभा चुनावों में खण्डित जनादेश आया है.

  • 18:53 : प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी की बधाई स्वीकारी, कहा प्रजातंत्र की जीत हुई
  • 18:03 : चुनाव हारने के बाद इरोम शर्मिला ने राजनीति छोड़ने का निर्णय लिया.
  • 17:57 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव परिणामों को उत्साहवर्धक एवं आनंदित करने वाला बताया
  • 17:56 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी की हार के बाद अपना इस्तीफा राज्यपाल राम नाइक को सौपा.
  • 17:56 : हरीश रावत ने अपनी पार्टी की हार स्वीकारते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया.
  • 17:56 : गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने इस्तीफा दिया.
  • 16:46 : राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी
  • 16:37 : उत्तर प्रदेश: अमेठी से भाजपा प्रत्याशी गरिमा सिंह जीतीं
  • 16:20 : भाजपा में विश्वास जताने, समर्थन देने और स्नेह दर्शाने के लिए देश की जनता के प्रति आभार प्रकट करता हूं: मोदी
  • 16:19 : जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, यह काफी उत्साहवर्धक और आनंददायक है
  • 16:07 : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा
  • 15:41 : यूपी के मुख्यमंत्री का चयन योग्यता के आधार पर किया जाएगा: अमित शाह
  • 15:40 : यूपी कैबिनेट में छोटे और सीमांत किसानों की कर्जमाफी का प्रस्ताव आएगा: अमित शाह
  • 15:38 : यूपी की जनता हिंदू-मुस्लिम से बाहर निकल चुकी है उन्हें विकास चाहिए: अमित शाह
  • 15:37 : रविवार शाम छह बजे भाजपा मुख्यालय पर प्रधानमंत्री मोदी जी का स्वागत समारोह होगा. इसके बाद पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक होगी: अमित शाह
  • 15:34 : इस जीत के बाद जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण से देश मुक्त होगा: अमित शाह
  • 15:33 : चुनाव में प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत और भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार किया गया लेकिन नतीजे सबके सामने हैं: अमित शाह
  • 15:32 : उन्होंने कहा, विरोधियों को भी मानना पड़ेगा कि नरेंद्र मोदी आजादी के बाद सबसे बड़े नेता हैं
  • 15:30 : ये जीत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है: अमित शाह
  • 15:29 : अमित शाह ने कहा, ये आजादी के बाद किसी पार्टी की सबसे बड़ी जीत है
  • 15:28 : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, विधानसभा चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए उत्साहवर्धक हैं. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा सरकार बनाने जा रही है
  • 15:22 : कांग्रेस ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 59 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, 18 सीटों पर आगे
  • 15:12 : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी बोले- उत्तर प्रदेश में हार आहत करने वाली, कड़े निर्णय की जरूरत
  • 15:00 : पंजाब: जालंधर जिले की करतारपुर (सुरक्षित) सीट से कांग्रेस के चौधरी सुरिन्दर सिंह जीते
  • 14:59 : उत्तराखंड: बाजपुर से भाजपा के यशपाल आर्य, भगवानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी ममता राकेश, ज्वालापुर से भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठौर जीते
  • 14:57 : मणिपुर: तिपाईमुख विधानसभा से कांग्रेस के डॉ. चुल्टनलिन अमो जीते
  • 14:54 : उत्तर प्रदेश: 112 बिसौली विधान सभा सीट से भाजपा के कुशाग्र सागर की जीत
  • 14:52 : मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
  • 14:49 : उत्तर प्रदेश: शिवपाल यादव बोले, मैं जीत के लिए जसवंतनगर के लोगों का धन्यवाद देता हूं
  • 14:36 : उत्तराखंड चुनाव नतीजे 2017 :बीजेपी के यशपाल आर्य बाजपुर सीट से जीते
  • 14:30 : यूपी चुनाव नतीजे 2017 : कांग्रेस के सिर्द्धाथ नाथ सिंह इलाहबाद पश्चिम से जीते
  • 14:28 : पंजाब चुनाव नतीजे 2017:आप के एचएस फुलका दहा सीट से जीते
  • 14:27 : पीएम मोदी ने दी पंजाब के अमरिन्दर सिंह को दी जीत की बधाई
  • 14:26 : पंजाब चुनाव नतीजे 2017:कांग्रेस के परगत सिंह जलंधर कैंट सीट से जीते
  • 14:20 : पंजाब चुनाव नतीजे 2017:शिरोमणि अकाली दल के विक्रम सिंह मजीठिया मजीठी सीट से जीते
  • 14:14 : उत्तराखंड में सितारगंज से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के पुत्र और भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी मालती बिस्वास को 28450 मतों से हराया
  • 14:13 : उत्तराखंड में झबरेड़ा से भाजपा के देशराज करनवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के राजपाल सिंह को 2253 मतों से हराया
  • 14:10 : उत्तराखंड में रूड़की से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बत्रा ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश चंद्र जैन को 12542 मतों से हराया
  • 14:07 : उत्तराखंड में मंगलौर से कांग्रेस के काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के प्रत्याशी सरबत करीम अंसारी को 2668 मतों से हराया
  • 13:59 : यूपी चुनाव नतीजे 2017 : जसवंत नगर से एसपी के शिवपाल यादव जीते
  • 13:57 : मणिपुर चुनाव नतीजे 2017 : बीजेपी 13, कांग्रेस 13, एनपीएफ 3,अन्य का 3 सीट पर कब्जा
  • 13:55 : गोवा चुनाव नतीजे 2017 : बीजेपी 8, कांग्रेस 8, एनसीपी 1,एमजीपी 1,जीएफपी 3 सीट पर जीते
  • 13:44 : यूपी की कुंडा सीट से रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया जीते, बीजेपी के जानकी शरण को एक लाख से अधिक वोटों से हराया
  • 13:41 : भाजपा और सहयोगी दल बनारस की सभी सीटों में जीत की ओर
  • 13:39 : उत्तराखंड के पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी फुरकान अहमद ने भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दाईभगवान को 1349 मतों से हराया
  • 13:38 : उत्तराखंड के पौड़ी से भाजपा के मुकेश सिंह कोली ने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नवल किशोर को 7030 मतों से हराया
  • 13:35 : उप्र में भाजपा की जीत 2014 से बड़ी : रविशंकर प्रसाद
  • 13:35 : राहुल का कद कम नहीं होगा : दिग्विजय सिंह
  • 13:34 : मायावती का बयान-'EVM में थी गड़बड़ी,दूसरे पार्टियों को दिए वोट भी गए बीजेपी के खाते'
  • 13:30 : हम जनादेश को स्वीकार करते हैं सभी कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की हमारा संघर्ष जारी रहेगा : अरविंद केजरीवाल
  • 13:25 : गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत :कांग्रेस: ने मडगाव सीट पर भाजपा उम्मीदवार शरमद पाई रैतुरकर को 4900 वोट से हराया।
  • 13:20 : यूपी की हरय्या सीट से बीजेपी के अजय सिंह जीते
  • 13:19 : यूपी की मोहान सीट से बीजेपी के ब्रजेश रावत जीते
  • 13:19 : यूपी की उन्नाव सदर सीट से बीजेपी के पकंज गुप्ता जीते
  • 13:10 : यूपी के बंदायू की बिल्सी सीट से बीजेपी के आर के शर्मा जीते
  • 13:08 : पंजाब की लंबी सीट से प्रकाश सिंह बादल की जीत
  • 13:07 : पंजाब के लंबी से प्रकाश सिंह बादल ने अमरिन्दर सिंह को हराया
  • 12:56 : पंजाब : कांग्रेस स्पष्ट बहुमत की ओर, आप दूसरे स्थान पर
  • 12:54 : मणिपुर चुनाव नतीजे 2017 : बीजेपी 3,कांग्रेस 8 ,एनपीएफ 3,अन्य 2 सीट जीती
  • 12:46 : यह बड़ी जीत है. भाजपा ने उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में नई ऊंचाइयां हासिल की और देश का राजनीतिक चित्र बदलने का काम किया : गृह मंत्री राजनाथ सिंह
  • 12:42 : समाजवादियों की नहीं, कुछ लोगों के घमंड की हार : शिवपाल
  • 12:38 : उत्तर प्रदेश में भाजपा की ‘सुनामी’, 2019 को भूल जाये विपक्ष: उमर
  • 12:29 : यूपी की नोयडा सीट पर बीजेपी का कब्जा,पकंज सिंह को मिली जीत
  • 12:27 : धनौरा :सुरक्षित: सीट से भाजपा प्रत्याशी राजीव कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के जगराम सिंह को 38 हजार 229 मतों से हराया। भाजपा ने यह सीट सपा से छीनी।
  • 12:22 : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव : मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार :ग्रामीण: सीट से भाजपा के यतीरानंद से 12 हजार से अधिक मतों से हारे ।
  • 12:19 : पंजाब के अनंतपुर साहिब से कांग्रेस के कंवर पाल सिंह को मिली जीत
  • 12:05 : केशव प्रसाद मौर्य के जीत के जश्न के डूबे
  • 12:01 : केशव प्रसाद मौर्य के घर जीत का जश्न
  • 12:01 : उप्र की जीत नरेंद्र मोदी की जीत : केशव प्रसाद मौर्य
  • 11:39 : प्रधानमंत्री मोदी भारत के सबसे विश्वसनीय ब्रांड हैं : अनुप्रिया पटेल
  • 11:37 : गोवा चुनाव नतीजे 2017 :बीजेपी के फ्रांसिस्को डि डिसूजा मपूसा सीट जीते
  • 11:35 : पीएम की लोकसभा सीट वाराणसी में जश्न का माहौल
  • 11:34 : यूपी के गाजियाबाद की पांचों सीटों पर बीजेपी आगे
  • 11:32 : पंजाब चुनाव नतीजे 2017 : कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू के घर के बाहर जश्न का माहौल
  • 11:24 : विकास के लिए लोग जाति, धर्म का बंधन तोड़ मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ने को तैयार: केंद्रीय मंत्रियों ने कहा
  • 11:17 : गोवा चुनाव नतीजे 2017 : कांग्रेस के फ्रंनसिसको सिलवेरिया सैंट आन्द्रे सीट जीतें हैं
  • 11:12 : उप्र में जीत का श्रेय मोदी को : भाजपा
  • 11:00 : मणिपुर विधानसभा चुनाव: कोन्थाऊजम सीट पर भाजपा के सापम रंजन सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कोनथौजम शारत सिंह को 2,772 मतों से हराया.
  • 10:57 : गोवा चुनाव नतीजे 2017 : कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है
  • 10:56 : गोवा चुनाव नतीजे 2017 : आप के एलविस गोम्स तीसरे स्थान पर चल रहे हैं
  • 10:53 : गोवा चुनाव नतीजे 2017 : बीजेपी 8, कांग्रेस 11, अन्य 4 पर आगे
  • 10:52 : पंजाब चुनाव नतीजे 2017 : कांग्रेस 64, आप 28 , SAD 22, अन्य 3 पर आगे
  • 10:51 : मणिपुर चुनाव नतीजे 2017 : कांग्रेस 17, बीजेपी 14, अन्य 2 पर आगे
  • 10:51 : उत्तराखंड चुनाव नतीजे 2017 : बीजेपी 51, कांग्रेस 15, अन्य 4 पर आगे
  • 10:50 : यूपी चुनाव नतीजे 2017 : बीजेपी 305 , एसपी 56, बीएसपी 19 ,कांग्रेस 12,आरएलडी ,अन्य 11 पर आगे
  • 10:45 : सावरडे सीट से दीपक पावसकर जीते हैं
  • 10:44 : गोवा चुनाव नतीजे LIVE: मांद्रे सीट पर कांग्रेस के दयानंद सोब्टे चुनाव जीते
  • 10:43 : उप्र में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के लिए राहुल दोषी नहीं : सिंघवी
  • 10:34 : लखनऊ के सरोजनी नगर सीट बीजेपी की स्वाती सिंह पीछे चल रही है
  • 10:32 : गोवा चुनाव नतीजे LIVE: मांद्रे सीट पर बीजेपी के सीएम लक्ष्मीकांत पारसेकर चुनाव हारे
  • 10:30 : गोवा चुनाव नतीजे LIVE: मांद्रे सीट पर सीएम पारसेकर चुनाव हारे
  • 10:30 : यूपी चुनाव नतीजे 2017 : बीजेपी 301 , एसपी 56, बीएसपी 20 ,कांग्रेस 15,आरएलडी ,अन्य 10 पर आगे
  • 10:21 : मणिपुर विधानसभा चुनाव 2017 में थउबल विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने आयरन लेडी के नाम से मशहूर इरोम शर्मिला को हरा दिया है.
  • 10:17 : मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव लखनऊ कैंट सीट पर भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी से पीछे चल रही हैं
  • 10:12 : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार जिले की हरिद्वार ग्रामीण और उधमसिंह नगर जिले की किच्छा, दोनों सीटों पर पीछे चल रहे हैं
  • 10:10 : नोयडा सीट से एसपी के सुनील चौधरी पीछे
  • 10:08 : पंजाब में कांग्रेस के सुनील जाखड़ पीछे
  • 10:04 : मणिपुर के थाउबाल विधानसभा सीट पर राज्य के मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार ओकराम इबोबी सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के एल बसंत सिंह से आगे चल रहे हैं
  • 10:03 : यूपी की एसपी के सुरेन्द्र पटेल सेवापुरी सीट से पीछे
  • 9:58 : लखनऊ सीट से बीजेपी प्रत्याशी रीता बहुगुणा ने मंदिर में की जीत के लिए प्रार्थना
  • 9:51 : पंजाब की अमृतसर पूर्व सीट से कांगेस के नवजोत सिंह सिद्धू आगे
  • 9:44 : पंजाब की जलालाबाद विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) सांसद भगवंत मान बढ़त बनाए हुए है
  • 9:43 : पंजाब मतगणना के शुरुआती रूझानों में राज्य के उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं
  • 9:40 : पंजाब में सुखबीर बादल पीछे, भगवंत मान ने बढ़त बनाई
  • 9:38 : मणिपुर के थाउबाल विधानसभा सीट पर राज्य के मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार ओकराम इबोबी सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के एल बसंत सिंह से आगे चल रहे हैं
  • 9:34 : पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल लंबी विधानसभा सीट पर कैप्टन अमरिंदर सिंह से 1,245 मतों से आगे चल रहे हैं
  • 9:31 : यूपी चुनाव नतीजे 2017 : बीजेपी 212 , एसपी 54, बीएसपी 35 ,कांग्रेस 3,अन्य 11 पर आगे
  • 9:31 : यूपी चुनाव नतीजे 2017 : बीजेपी 251 , एसपी 62, बीएसपी 32 ,कांग्रेस 3,अन्य 10 पर आगे
  • 9:29 : यूपी में एसपी के जसवंत नगर से शिवपाल यादव आगे
  • 9:27 : यूपी की रामपुर सीट से एसपी के आजम खान आगे चल रहें हैं
  • 9:23 : यूपी के स्वार से आजम खान का बेटे अब्दुला पीछे चल रहें हैं
  • 9:21 : गोवा चुनाव नतीजे 2017 :बीजेपी 3, कांग्रेस 7, अन्य 0 पर आगे
  • 9:20 : मणिपुर चुनाव नतीजे 2017 : कांग्रेस 8, बीजेपी 3, अन्य 3 पर आगे
  • 9:20 : पंजाब चुनाव नतीजे 2017 : कांग्रेस 33, आप 15 , SAD 14 पर आगे
  • 9:20 : उत्तराखंड चुनाव नतीजे 2017 : बीजेपी 46, कांग्रेस 20, अन्य 4 पर आगे
  • 9:18 : यूपी चुनाव नतीजे 2017 : बीजेपी 212 , एसपी 54, बीएसपी 35 ,कांग्रेस 3,अन्य 11 पर आगे
  • 9:17 : यूपी की नोयडा सीट से बीजेपी का पकंज सिंह आगे
  • 9:16 : मरेठ सीट से बीजेपी के लक्ष्मीकांत आगे
  • 9:16 : एसपी के अनुराग यादव पीछे
  • 9:15 : उत्तरा खंड की देहारादून कैंट से हरवंश कपूर आगे
  • 9:15 : यूपी की हरिद्वार सीट से मुख्यमंत्री हरीश रावत पीछे
  • 9:14 : मणिपुर चुनाव नतीजे 2017 : कांग्रेस 7, बीजेपी 2, अन्य 2 पर आगे
  • 9:14 : पंजाब चुनाव नतीजे 2017 : कांग्रेस 23, आप 14 , SAD 6 पर आगे
  • 9:12 : गोवा चुनाव नतीजे 2017 :बीजेपी 2, कांग्रेस 6, अन्य 0 पर आगे
  • 9:11 : उत्तराखंड चुनाव नतीजे 2017 : बीजेपी 44, कांग्रेस 20, अन्य 4 पर आगे
  • 9:11 : यूपी चुनाव नतीजे 2017 : बीजेपी 188 , एसपी 42, बीएसपी 28 ,कांग्रेस 1 पर आगे
  • 9:10 : यूपी की हरिद्वार सीट से मुख्यमंत्री हरीश रावत आगे
  • 9:03 : पंजाब की लंबी सीट से प्रकाश सिंह बादल आगे
  • 9:01 : उत्तराखंड चुनाव नतीजे 2017 : बीजेपी 25, कांग्रेस 11, अन्य 1 पर आगे
  • 8:59 : गोवा चुनाव नतीजे 2017 :कांग्रेस 3, अन्य 1 पर आगे
  • 8:58 : उत्तराखंड चुनाव नतीजे 2017 : बीजेपी 25, कांग्रेस 11, अन्य पर आगे
  • 8:57 : यूपी चुनाव नतीजे 2017 : बीजेपी 112 , एसपी 45, बीएसपी 32 ,कांग्रेस 1 पर आगे
  • 8:55 : पंजाब की पटियाला सीट से कैप्टन अमरेन्द्र सिंह 3500 वोटों से आगे
  • 8:52 : यूपी की अमेठी सीट से एसपी प्रत्याशी गायत्री प्रजापति आगे
  • 8:51 : यूपी की रामपुर सीट से आजम खान आगे चल रहें हैं
  • 8:48 : यूपी चुनाव नतीजे : बीजेपी 102 ने सीट से बढ़त बना रखी है, एसपी 30, बीएसपी 21 पर आगे है वहीं कांग्रेस ने 1 सीट पर बढ़त का खाता खोला
  • 8:47 : यूपी चुनाव नतीजे 2017 : UP के शुरुआती रुझानों में BJP सपा-कांग्रेस से आगे
  • 8:45 : यूपी चुनाव नतीजे : बीजेपी 85 ने सीट से बढ़त बना रखी है, एसपी 30, बीएसपी 21 पर आगे है वहीं कांग्रेस ने एक सीट पर बढ़त का खाता खोला
  • 8:44 : गोवा चुनाव नतीजे : कांग्रेस ने 2 सीट पर बढ़त बना रखी है, 2 पर अन्य आगे
  • 8:41 : यूपी की रामपुर सीट से आजम खान का बेटे अब्दुला पीछे चल रहें हैं
  • 8:40 : यूपी चुनाव नतीजे : बीजेपी 72 ने सीट से बढ़त बना रखी है, बीएसपी19, एसपी 30 पर आगे है वहीं कांग्रेस ने 1 सीट पर बढ़त का खाता खोला
  • 8:39 : पंजाब चुनाव नतीजे : कांग्रेस ने 18 सीट से बढ़त बना रखी है, आप 6 ,SAD 3पर आगे
  • 8:38 : यूपी की नोयडा सीट से बीजेपी का पकंज सिंह आगे
  • 8:36 : यूपी चुनाव नतीजे : बीजेपी 53 ने सीट से बढ़त बना रखी है, बीएसपी 9, एसपी 24 पर आगे है वहीं कांग्रेस ने एक सीट पर बढ़त का खाता खोला
  • 8:32 : पंजाब चुनाव नतीजे : कांग्रेस ने 15 सीट से बढ़त बना रखी है, आप 6 ,SAD 2 पर आगे
  • 8:31 : पंजाब चुनाव नतीजे : कांग्रेस ने 14 सीट से बढ़त बना रखी है, आप 4 पर आगे
  • 8:27 : पंजाब रूझान में कांग्रेस आगे
  • 8:26 : यूुपी रूझान में बीजेपी को बढ़त,32 सीट पर आगे
  • 8:22 : मणिपुर में एक सीट पर कांग्रेस को बढ़त
  • 8:19 : बुलंदशहर में बीएसपी को मिल रही है बढ़त
  • 8:18 : यूुपी रूझान में बीजेपी को बढ़त,15 सीट पर आगे
  • 8:17 : यूुपी रूझान में बीएसपी 8 सीट पर आगे
  • 8:17 : यूुपी रूझान में बीजेपी को बढ़त,13 सीट पर आगे
  • 8:09 : यूुपी की एक सीट पर बीएसपी आगे
  • 8:01 : यूुपी का पहला रूझान बीजेपी के पक्ष में
  • 7:54 : विधानसभा चुनाव नतीजे 2017 : 5 राज्यों में वोटों की गिनती शुरू
  • 7:48 : गोवा के बीजेपी ऑफिस के बाहर पूजा शुरू
  • 7:48 : लखनऊ: एसपी कार्यकर्तों ने किया हवन
  • 7:47 : 8 बजे से शउरू होगी वोटों की गनती
  • 7:47 : उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड,पंजाब,गोवा,मणिपुर में फैसले की घड़ी
  • 7:45 : विधानसभा चुनाव नतीजे 2017 : 5 राज्यों के परिणाम कुछ देर में
  • 7:44 : विधानसभा चुनावी नतीजे 2017 : 5 राज्यों के चुनावी नतीजे आज

विधानसभा चुनाव नतीजे 2017

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व में भाजपा ने उत्तर प्रदेश एवं पड़ोसी उत्तराखंड में तीन चौथाई बहुमत हासिल कर अपनी विजय का शंखनाद किया. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत उन दोनों सीटों पर हार गये, जहां से वह चुनाव लड़े थे.

राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा ने सत्ता से 15 साल के बनवास के बाद अपनी धमाकेदार वापसी की है. राज्य चुनाव में सपा एवं बसपा जैसे क्षेत्रीय दलों की सीट संख्या काफी सिकुड़ गयी.

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों को मोदी की लोकप्रियता एवं नोटबंदी पर एकतरह से जनादेश माना जा रहा था. बहरहाल, भाजपा ने उप्र में सत्तारूढ़ सपा, उसके गठबंधन सहयोगी कांगेस एवं मायावती की बसपा काफी कम सीटों पर समेट दिया.

पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की अगुवाई में कांगेस ने 10 वर्ष बाद सत्ता में वापसी की है. पार्टी ने 77 सीटें जीतीं जो दो तिहाई बहुमत से महज एक सीट कम है.  राज्य में पार्टी की जीत अमरिन्दर के लिए जन्मदिन का तोहफा है जो आज 75 वर्ष के हुए. इन चुनाव में कांगेस ने न केवल सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल.भाजपा गठबंधन बल्कि अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदर्मी पार्टी को सीट संख्या के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया. आप पंजाब चुनाव में अपनी स्पष्ट जीत की उम्मीद कर रही थी.

भाजपा नेताओं ने पार्टी की इस शानदार जीत का श्रेय मोदी की लोकप्रियता और उनकी गरीब समर्थक नीतियों को दिया और इस जीत को सुनामी करार दिया. उत्तर प्रदेश में चुनावी रणनीति को बनाने एवं उसे अंजाम देने वाले शाह ने कहा कि इस जीत ने मोदी को आजादी के बाद सबसे बड़े कद्दावर का दर्जा प्रदान कर दिया है.
     
भाजपा प्रमुख शाह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''जीत का एकमात्र कारण मोदी सरकार का कामकाज रहा.'' उन्होंने कहा, ''नतीजों ने मोदी में गरीब लोगों के भरोसे को दिखा दिया है. उनके राजनीतिक विरोधियों तक को स्वीकार करना होगा कि देश की आजादी के बाद वह सबसे कद्दावर नेता बनकर उभरे हैं.''  उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''यह मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त शासन एवं गरीब समर्थक नीतियों की जीत है.''

मतगणना के बाद भाजपा को करीब 40 प्रतिशत मतों के साथ 312 सीटें मिलीं. यदि इसमें उनके सहयोगी अपना दल एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सीटें जोड़ दे तो यह संख्या 324 हो जाती. राज्य में कुल 403 सीटें हैं. निवर्तमान सदन में भाजपा के पास महज 47 सीटे हैं.

भाजपा ने इससे पहले अपना सवरेत्तम प्रदर्शन 1991 में राम जन्मभूमि की लहर के दौरान किया था जब अविभाजित राज्य की 425 सीटों में से उसे अपने बूते 221 सीटें मिलेंगी.

भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अपना कोई मुख्यमंत्री प्रत्याशी घोषित नहीं किया था. भाजपा संसदीय बोर्ड एवं राज्य में विधायक दल की बैठक में कल मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाएगा. साथ ही उसने राज्य में एक भी मुस्लिम प्रत्याशी नहीं उतारा था.

विकास के एजेंडे पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अगुवाई में चुनाव लड़ रहे सत्तारूढ़ सपा को चुनावी नतीजों से काफी झटका लगा है क्योंकि वह महज 47 सीटों पर सिमट गयी जबकि वर्तमान विधानसभा में उसकी 224 सीटें हैं. सपा की गठबंधन भागीदार कांगेस के पास वर्तमान में 21 सीटें हैं जो अब घटकर महज सात पर आ गयी.

सपा को लखनऊ कैंट सीट पर भारी झटका लगा जहां उनके संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी से चुनाव हार गयीं. रीता चुनाव से पहले कांगेस छोड़कर भाजपा में आयी थीं. बसपा को महज 19 सीटों से संतोष करना पड़ा जबकि पिछले चुनाव में उसे 80 सीटें मिली थीं.

इन नतीजों के कारण भाजपा के कार्यालयों और पार्टी के दबदबे वाले क्षेत्र में जश्न मनाया जा रहा है. पार्टी के सदस्यों ने सड़कों और भाजपा कार्यालयों में मिठाई बांटी और नाच कर जीत की खुशी व्यक्त की. पार्टी के एक नेता ने कहा कि होली जो रविवार और सोमवार को मनायी जाने वाली थी, उसे एक दिन पहले मनाया जा रहा है.

पंजाब में सत्ता विरोधी लहर पर सवाल कांगेस ने 117 में 77 सीट जीती. इस कारण सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल.भाजपा गठबंधन एवं राज्य चुनाव मैदान में पहली बार उतरी आप को बहुत कम सीटों पर संतोष करना पड़ा.



पंजाब में कांगेस ने दूसरी बार इतना शानदार प्रदर्शन किया है. इससे पहले 1992 में कांगेस ने 87 सीटें जीती थीं. 77 सीटों के साथ अब पार्टी दो तिहाई बहुमत से महज एक सीट कम रह गयी है. वर्तमान विधानसभा में कांगेस की 46 सीटें हैं.  इसके अलावा कांगेस ने अमृतसर लोकसभा सीट के लिए हुआ उप चुनाव भी जीत लिया है.

भाजपा को तीन सीटें मिली. आप 20 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है. अकाली दल को 15 सीटें मिली हैं. बहरहाल, अरविन्द केजरीवाल ने राज्य में 100 सीटें जीतने का जो दावा किया था, वह उससे बहुत पीछे रह गयी. पिछले विधानसभा चुनाव में अकाली दल को 56 और भाजपा को 12 सीट मिली थीं. इस बार भाजपा को महज तीन सीट मिली है.

चंडीगढ़ में खचाखच भरे संवाददाता सम्मेलन में कांगेस के मुख्यमंत्री चेहरे अमरिन्दर सिंह ने राज्य को बदहाल करने के लिए अकाली दल को आड़े हाथ लिया तथा केजरीवाल का यह कहकर उपहास उड़ाया कि वह आंधी की तरह हैं जो आए भी और चले भी गये.

उत्तराखंड में भाजपा ने राजय की 70 में 56 सीटों पर विजय शंखनाद किया तथा कांगेस महज 11 सीटों पर सिमट गयी. उत्तराखंड के 16 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी पार्टी ने इतनी अधिक संख्या में सीटें पायी हैं.

भाजपा को गोवा में निराशा का सामना करना पड़ा जहां 40 सदस्यीय विधानसभा में उसकी सीट संख्या 21 से घटकर 13 हो गयी है. राज्य में कांगेस 17 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है किन्तु राज्य में खंडित जनादेश आया है. महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी, गोवा फारर्वड और निर्दलीय तीन-तीन सीटों पर जबकि राकांपा एक सीट पर जीती है. राज्य में बहुमत के लिए 21 सीटों की आवश्यकता होती है.

गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पार्सेकर मांद्रे से चुनाव हार गये. इसके अलावा भाजपा के छह मंत्री भी चुनाव हार गये. गोवा चुनावों में कांगेस के चार पूर्व मुख्यमंत्रियों दिंगबर कामत, प्रतापसिंह राणे, रवि नायक एवं लुझिन्हो फलेरियो ने भी चुनावी जीत दर्ज की है. खण्डित जनादेश के कारण नवगठित गोवा फारर्वड और एमजीपी की सरकार के गठन में भूमिका रहेगी.

गोवा की वर्तमान विधानसभा में भाजपा की 21 सीटें हैं. इन चुनावी नतीजों को रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के लिए भी झटका माना जा रहा था क्योंकि उन्होंने चुनाव प्रचार की अगुवाई की थी और इस बात की अटकलें लगायी जा रही थी कि मुख्यमंत्री के रूप में उनकी वापसी हो सकती है. राज्य में काफी जोर शोर से प्रचार करने वाली आम आदमी पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पायी.

कांगेस सूत्रों ने बताया कि कांगेस सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण अगली सरकार बनाने का दावा पेश करेगी और उसे निर्दलियों एवं अन्य से समर्थन मिलने का भरोसा है.  नतीजे घोषित होने के बाद पर्रिकर ने कहा कि भाजपा सरकार बनाने की दौड़ में बनी हुई है. उन्होंने पणजी में संवाददाताओं से कहा, ''यह खण्डित जनादेश है. हम छोटी पार्टियों की प्रतिक्रिया मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं.''

गोवा की तरह ही मणिपुर में भी त्रिशंकु सदन के नतीजे आये हैं. सत्तारूढ़ कांगेस ने राज्य की 60 सीटों में से 28 सीटे मिली हैं जबकि भाजपा को 21 सीटें मिली है. हालांकि कांगेस सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण सरकार बनाने की दौड़ में शामिल है. मणिपुर में भाजपा ने भी 21 सीट लेकर बड़ी छलांग लगायी है क्योंकि अभी उसके पास एक भी सीट नहीं है. 

तीन बार से मुख्यमंत्री रहे ओकराम इबोबी सिंह ने थाउबल विधानसभा क्षेत्र से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एल बसंत सिंह को 10400 मतों से पराजित किया. मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला इबोबी सिंह के खिलाफ खड़ी हुई थीं जिन्हें मात्र 90 वोट मिले और वह चौथे स्थान पर रहीं.

मणिपुर प्रदेश कांगेस समिति के प्रमुख टी एन हाओकिप ने कहा कि उनकी पार्टी समान विचारों वाली धर्मनिरपेक्ष एवं क्षेत्रीय पार्टियों की मदद से अगली सरकार बनाएगी.

 


 

भाषा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment