जिन पर दागों की भरमार, वे ढूंढ़ रहे मोदी पर दाग: राजनाथ
कांग्रेस पर अपरोक्ष रूप से हमला बोलते हुये केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जिन पर दागों की भरमार है, वे बेदाग मोदी में दाग ढूंढ रहे हैं।
![]() केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह |
गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ0 महेश शर्मा के समर्थन में कस्बा ककोड़ (बुलन्दशहर) में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये श्री सिंह ने कहा ‘‘जिन पर दागों की भरमार है। वो बेदाग मोदी में दाग ढूंढ रहे हैं। कांग्रेस में दागदार, भ्रष्टाचारी भरे पड़े हैं और कथित गांधी परिवार बेल पर है।
उन्होने कहा ‘‘कांग्रेस ने अपने घोषणापा में कहा है कि यदि सत्ता में आएँगे तो राष्ट्रद्रोह के खिलाफ़ जो क़ानून है, उसको समाप्त कर दिया जायेगा। मैं कहना चाहता हूँ कि जहाँ तक भाजपा का सवाल है, जो भारत को तोड़ने की कोशिश करेगा उसका स्थान बाहर नहीं बल्कि सरकार की जेल में होगा। कानून से राजद्रोह की धारा हटाने और फौज के विशेष अधिकार खत्म करने जैसी घोषणाओं से सेना का मनोबल गिरेगा और आतंकवाद को बढ़ावा मिलेगा। ’’
उन्होने कहा ‘‘कांग्रेस पार्टी नेहरूजी केामाने से ग़रीबी हटाने की बात करती रही है। उनके बाद इंदिराजी और राजीवजी भी ग़रीबी हटाने की बात करते रहे। अब राहुलजी भी ग़रीबी हटाने की बात कर रहे हैं। मैं आपसे कहता हूं, आप भारत को कांग्रेस मुक्त भारत बना दो, ग़रीबी अपने आप समाप्त हो जाएगी।’’
| Tweet![]() |