उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस के टिकट पर मुंबई नॉर्थ से चुनाव लड़ेंगी
Last Updated 29 Mar 2019 11:30:57 AM IST
जानीमानी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को कांग्रेस ने मुंबई-उत्तर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
![]() उर्मिला मातोंडकर |
पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर जारी एक बयान के मुताबिक, कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने उर्मिला की उम्मीदवारी को स्वीकृति प्रदान की।
उर्मिला गत बुधवार को कांग्रेस में शामिल हुईं थी।
उन्होंने पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस की मुंबई इकाई के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा और पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात भी की थी।
गौरतलब है कि उर्मिला 1990 के दशक में हिंदी सिनेमा की शीर्ष अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने ‘रंगीला, ‘सत्या, ‘खूबसूरत’, ‘जुदाई’, ‘जंगल’ और अन्य कामयाब फिल्मों में काम किया।
| Tweet![]() |