Lok Sabha Exit Poll Result 2024: एग्जिट पोल में फिर मोदी सरकार, मध्य प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड, गुजरात, दिल्ली व छत्तीसगढ़ में भाजपा क्लीन स्वीप की तरफ

Last Updated 02 Jun 2024 06:15:21 AM IST

Lok Sabha Exit Poll Result 2024: सातवें चरण के मतदान के बाद तमाम टीवी चैनलों के एग्जिट पोल में केंद्र में तीसरी बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार सत्ता संभालने की दिशा में दिखाई दे रहे हैं। इस बार विपक्ष को 2019 के मुकाबले बढ़त मिल रही है।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

भाजपा को हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक और बिहार में नुकसान होता दिख रहा है। दक्षिण में भाजपा को उम्मीद की  किरण नजर आ रही है।

जहां उसका खाता केरल व तमिलनाडु में  खुलता दिख रहा है। दक्षिण में तमिलनाडु में इस बार भी इंडिया गठबंधन को बढ़त मिल रही है लेकिन एनडीए को भी चार सीटें मिलती नजर आ रही है।

पिछली बार डीएमके- कांग्रेस ने 39 में से 38 सीटें  जीती थी। इस बार उन्हें 35 सीटें मिलेगी और चार सीटें भाजपा के गठबंधन को मिलती दिख रही हैं। भाजपा को कोयंबटूर और तिरु नेलवेली सीट पर जीत मिल सकती है।

केरल में इंडिया गठबंधन को जीत मिलती नजर आ रही है।

यहां भाजपा को एक सीट मिलती नजर आ रही है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में में भाजपा अपनी पुरानी टैली को बनाए रखने की तरफ जाती दिख रही है। यहां सपा और कांग्रेस को कुछ फायदा होता दिख रहा है। राजग को यहां 62 से 68 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।

इंडिया को 12 सीटें मिलती नजर आ रही हैं तो वहीं बसपा का खाता भी नही खुलता दिखाई पड़ रहा है।

जैसी आशंका जताई जा रही थी एक्जिट पोल के सर्वे भी इशारा कर रहे हैं कि बिहार में एनडीए को नुकसान हो सकता है।

यहां एनडीए की सीटें 39 से घटकर 30 से 32 हो सकती है और इंडिया गठबंधन को 8 से 10 सीटें मिल सकती है। बीजेपी को 17 और जदयू को 7 सीटें मिलने का अनुमान है।

जदयू को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है। ओडिशा में भाजपा को फायदा हो रहा है। न्यूज 24 चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार यहां पार्टी को 16 सीटें मिल रही है ,जबकि बीजद की सीटें 12 से घटकर कर 4 रह जाएंगी। हिमाचल में पिछली बार की तरह ही भाजपा क्लीन स्वीप करती नजर आ रही है।

भाजपा को चार में से चार सीटें मिल रही है। कर्नाटक में भाजपा को पिछली बार 28 में से 25 सीटें मिली थीं लेकिन इस बार यह संख्या घटकर 18 हो सकती है, जबकि कांग्रेस को 8 सीटों की बढ़त मिल सकती है।

गुजरात में भाजपा 26 में से 26 सीटें जीतती नजर आ रही है। लेकिन इस बार एक सीट कांग्रेस को मिलने की संभावना दिखाई दे रही है।

राजस्थान में भाजपा को 18 से 19 सीटें मिल सकती हैं जबकि पांच- सात सीटें कांग्रेस को और एक निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीत सकते हैं। उत्तराखंड में पांच की पांचों सीटें भाजपा को और दिल्ली में भी सातों सीटें भाजपा को मिलती दिख रही है।

हालांकि ‘आज तक’ दिल्ली में एक सीट कांग्रेस आप गठबंधन को देता दिखाई दे रहा है। मप्र, हिमाचल, उत्तराखंड, गुजरात, दिल्ली में भाजपा क्लीन स्वीप करती नजर आ रही है।

हरियाणा में भाजपा को भारी नुकसान हो रहा है।  भाजपा को 6 और कांग्रेस को चार सीटें मिलती दिखाई दे रही है। पिछली बार यहां भाजपा ने क्लीन स्वीप किया था।

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment