Punjab LS Polls 2024: पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कतार में लगकर डाला वोट, जनता से की अपील- बाहर आएं और वोट दें
Last Updated 01 Jun 2024 10:04:13 AM IST
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने शनिवार को पंजाब में अपने गृहनगर जालंधर में मतदान किया।
![]() हरभजन ने कतार में लगकर डाला वोट |
मतदान के बाद हरभजन ने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने सबसे मतदान करने की अपील की।
हरभजन ने कहा, "हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। मैं सभी से अपील करूंगा कि वे बाहर आएं, वोट दें और ऐसी सरकार चुनें जो आपके लिए काम कर सके।"
आम चुनाव के अंतिम चरण में पंजाब की सभी 13 संसदीय सीटों के लिए आज एक साथ मतदान हो रहा है।
टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह 2022 में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य बने। इससे पहले 2021 में उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लिया था।
| Tweet![]() |