Delhi Lok Sabha Election 2024 Phase 6: दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच मतदान
Delhi Lok Sabha Election 2024 Phase 6: राजधानी दिल्ली में आज लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने पोलिंग स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
![]() दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच मतदान |
शांतिपूर्ण मतदान के लिए दिल्ली पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ महिला पुलिस के जवानों को भी तैनात किया है। असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस अलग-अलग क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और पैदल मार्च कर रही है। इसके अलावा ड्रोन कैमरे से भी निगरानी रखी जा रही है। दिल्ली पुलिस के जवानों को पोलिंग स्टेशनों के आसपास चप्पे-चप्पे पर लगाया गया है।
राजधानी दिल्ली के संवेदनशील इलाकों जैसे जहांगीरपुरी, आदर्श नगर, चांदनी चौक, जामा मस्जिद, मोरी गेट, मजनू का टीला, सीमापुरी, यमुना विहार, खजूरी खास, सीलमपुर, शाहदरा, दुर्गापुरी, विास नगर, गीता कॉलोनी, गांधी नगर, न्यू अशोक नगर, त्रिलोकपुरी के अलावा दिल्ली देहात के नजफगढ़, बाबा हरिदास नगर, छावला और जाफरपुर कला में दिल्ली पुलिस कड़ा पहरा है। सेंट्रल दिल्ली की जामा मस्जिद, हौजकाजी, लाल कुआं, नबी करीम, पहाड़गंज, पश्चिमी दिल्ली का पंजाबी बाग, तिलक नगर, उत्तम नगर, हरिनगर या रेलवे लाइन के साथ वाला नारायणा और इंद्रपुरी का इलाकों में भी भारी संख्या में जवानों को लगाया गया है।
पश्चिमी जिला के डीसीपी विचित्र वीर ने कहा कि पुलिसकर्मिंयों की मौजूदगी का प्राथमिक उद्देश्य लोगों के बीच विास को मजबूत करना है। यह सुनिश्चित करना कि वे बिना किसी डर या पक्षपात के अपने वोट डालने में सुरक्षित महसूस करें। सेंट्रल जिले के डीसीपी एम हषर्वर्धन ने कहा कि पेट्रोलिंग और फ्लैग मार्च से संभावित गड़बड़ी को रोकने के लिए अनुकूल वातावरण बनाना है।
उत्तरी जिले के डीसीपी मनोज मीणा ने कहा कि संवेदनशील इलाकोें में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। साउदर्न रेंज के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर एस. के. जैन ने कहा कि दिल्ली पुलिस स्वतंत्र, निष्पक्ष और निष्पक्ष तरीके से चुनाव प्रक्रिया संचालित करने की अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है। किसी भी चुनावी कदाचार, पल्रोभन या किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना 112 पर पुलिस कंट्रोल रूम को दी जा सकती है।
मौसम के विपरीत होने के बावजूद करें मतदान
राजधानी में बढ़े तापमान ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय (सीईओ) की नींद उड़ा दी है। सीईओ पी. कृष्णमूर्ति लगातार प्रयास कर रहे हैं कि दिल्ली में इस बार रिकॉर्डतोड़ मतदान हो। मतदान की पूर्व संध्या पर एक बार फिर सीईओ ने दिल्लीवासियों से अपील की कि मौसम विपरीत होने के बावजूद सभी लोग घर से निकलें और मतदान करें। ये लोकतंत्र को मजबूत करने का पर्व है और इसमें सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो, ऐसा संकल्प लेने की जरूरत है।
मतदान सुबह सात से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। सीईओ पी. कृष्णमूर्ति ने मतदाताओं को आस्त किया है कि मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त व्यवस्था की गई है। मतदान स्थलों पर किसी भी मतदाता को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए मजबूत इंतजाम किए गए हैं। 70 पिंक बूथ बनाए गए हैं, जहां पूरी तरह से महिलाएं तैनात हैं।
इसके साथ ही हर एक विधानसभा क्षेत्र में मॉडल बूथ बनाया गया है। उन्होंने बताया कि 13641 बूथों में 2891 संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर प्रशासन सीधे निगरानी रखेगा। इन केन्द्रों पर मुख्य चुनाव अधिकारी और जिला चुनाव अधिकारी वेबकास्ट के जरिए निगरानी रखेंगे।
| Tweet![]() |