BJP में शामिल हुए बिहार के चर्चित यूटूबर मनीष कश्यप

Last Updated 25 Apr 2024 01:33:21 PM IST

बिहार के चर्चित यूटूबर मनीष कश्यप ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। भाजपा में शामिल होने के लिए मनीष कश्यप गुरुवार को भाजपा सांसद मनोज तिवारी और अपनी माताजी के साथ पार्टी मुख्यालय पहुंचे।


मनीष कश्यप भाजपा में शामिल

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, पार्टी सांसद मनोज तिवारी, पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख और अपनी मां की मौजूदगी में मनीष कश्यप ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा में शामिल होने के बाद मनीष कश्यप ने कहा कि जब वह जेल में थे तो उनकी मां लड़ रही थी ,उन्हें पता है कि किसने मेरा साथ दिया।

उनकी मां ने ही कहा कि मनोज भैया (मनोज तिवारी) की बात नहीं काटनी है, इसलिए उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि वह कभी भाजपा के खिलाफ नहीं लड़े, बल्कि वह बिहार में परिवारवाद के खिलाफ रहे हैं।

मनीष कश्यप को भाजपा में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मनोज तिवारी ने कहा कि मनीष कश्यप ने हमेशा जनता के सरोकार से जुड़े मुद्दों को उठाया है, हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में बात की है, लेकिन कुछ राजनीतिक दलों ने उनको बहुत दुख दिया है।

तिवारी ने यह भी कहा कि भाजपा ने हमेशा मनीष कश्यप का साथ दिया है।
 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment