पूर्व की सरकारों ने जनता का नहीं, खुद का विकास किया : रवि किशन

Last Updated 12 Apr 2024 08:49:01 AM IST

गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों ने जनता का नहीं, खुद का विकास किया है। गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा सांसद रवि किशन ने जनसंपर्क करके लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।


Ravi Kishan

इस दौरान उन्होंने विरोधियों पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि आज देश-प्रदेश में कानून व्यवस्था बनी हुई है। पूर्व की सरकारों में माफिया राज था।

आज माफिया देश और प्रदेश छोड़कर फरार हो रहे हैं। जो हैं, वे जेल के अंदर हैं। पूर्व की सरकारों ने जनता का नहीं खुद का विकास किया है।

उन्होंने आगे कहा, "चुनाव को लेकर जिस तरह मैं उत्साहित हूं, उससे कहीं ज्यादा गोरखपुर की जनता उत्साहित है। सभी का प्रेम मिल रहा है।

जनसंपर्क में लोग खुद प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का मान लगातार बढ़ रहा है।

देश की जनता का पीएम मोदी में गहरा विश्‍वास है। सरकार की नीतियों और योजनाओं का जनता पर असर है। जन-जन को योजनाओं का लाभ मिला है।"

 

SHOW_MID_AD__

आईएएनएस
गोरखपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment