LS Election 2024: PM मोदी का सहारनपुर मे चुनावी शंखनाद, CM योगी ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सहारनपुर में चुनावी शंखनाद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सहारनपुर पहुंचने पर उनका स्वागत किया।
![]() |
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमने बदलते भारत को देखा है। जनता का एक वोट देश की तकदीर बदलने में बड़ा सहायक होता है। पीएम मोदी के कारण भारत का मान आज पूरे विश्व मे बढ़ा है। उन्होंने मंच से कहा कि अबकी बार चार सौ पार की आवाज जन जन से आ रही है।
मंच पर सहारनपुर लोकसभा प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा सहित कई अन्य नेता मौजूद हैं।
कैराना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने मंच से कहा कि पहली सरकार सिर्फ वायदे करती थी। भाजपा सरकार काम कर रही है। कानून व्यवस्था सुधरी है। पलायन से लोग दुखी थे। महिलाएं परेशान थी। मोदी जी ने देश को तरक्की की नई राह दिखाई। कोई भी भेदभाव नहीं किया। बिना जाति, भेदभाव के काम किया। अबकी बार 400 पार लोगों से ही आ रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज एक बहुत शुभ अवसर है, आज भाजपा का स्थापना दिवस है। बहुत कम दशकों में ही भाजपा के साथ रिकॉर्ड संख्या में हमारे देशवासी जुड़े हैं। भाजपा ने लोगों का भरोसा जीता है, लोगों का दिल जीता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि भाजपा राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जितने साल सत्ता में रही उसने कमीशन खाने को प्राथमिकता दी। INDI गठबंधन कमीशन के लिए है। मोदी सरकार मिशन के लिए है।
मोदी ने मंच से कहा कि आपके सामने तस्वीर साफ है। हम हैं जिसका मिशन है भ्रष्टाचार हटाओ और एक तरफ वे हैं उनका कमीशन कहता है भ्रष्टाचारी बचाओ...लेकिन ये मोदी है। पीछे हटने वाला नहीं है। भ्रष्टाचार पर तेज कार्रवाई जारी रहेगी। ये मोदी की गारंटी है।
| Tweet![]() |