जेपी नड्डा की अध्यक्षता में टिहरी लोकसभा क्षेत्र की BJP कोर कमेटी की हुई बैठक, चुनाव को लेकर चर्चा
Last Updated 05 Apr 2024 07:11:42 AM IST
उत्तराखंड के दो दिनी दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को पिथौरागढ़ और विकासनगर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के बाद देहरादून में टिहरी लोकसभा क्षेत्र की कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए।
BJP Core Group Meeting Dehradun |
यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पार्टी पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।
बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार , राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, लोकसभा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तराखंड में 5 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है।
| Tweet |