Assembly Election Result 2023 LIVE : राजस्थान-तेलंगाना समेत चार राज्यों में किसकी बनेगी सरकार? यहां देखें पल-पल का अपडेट

Last Updated 03 Dec 2023 07:02:50 AM IST

Election Results 2023 News Updates : राजस्थान,मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के चुनावी परिणाम आज आएंगे। चुनावी नतीजों के रुझान सुबह 8 बजे से ही आने शुरू हो जाएंगे, जिसे हम सबसे पहले आप तक पहुंचाएंगे।

  • 19:02 : जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र को अपना इस्तीफा सौंपा। भाजपा ने 104 सीटें जीतीं और फिलहाल 11 सीटों पर आगे चल रही है।
  • 18:34 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मोदी जी के नेतृत्व व मार्गदर्शन और विकास के मॉडल को जनता ने स्वीकारा है... भाजपा को मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में जो सफलता मिली है, कांग्रेस को जनता ने मात दी है, यह दर्शाता है कि 2024 के लोकसभा च
  • 18:31 : भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और छिंदवाड़ा से उम्मीदवार कमलनाथ ने कहा, "... इस मुकाबले में हम मध्य प्रदेश के मतदाताओं का फैसला स्वीकार करते हैं, आज विरोधी दल के नाते हम अपने कर्तव्य पर डटे रहेंगे... मैं भाजपा को जीत की बधाई देता हूं..."
  • 18:30 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, "आज चुनाव के नतीजों ने साबित कर दिया है कि तुष्टीकरण और जाति की राजनीति के दिन खत्म हो गए हैं... नया भारत प्रदर्शन की राजनीति पर वोट करता है। मैं इस अपार समर्थन के लिए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के लोगों
  • 18:28 : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "जनता का जो फैसला आ रहा है, हम जनता का फैसला स्वीकार करेंगे। जो नई सरकार बनेगी हम उन्हें बधाई देंगे... जो नतीजे आए हैं वह चौकाने वाले हैं..."
  • 18:23 : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "...PM मोदी की नीतियों, उनके द्वारा किए कार्य, उनके द्वारा दिया गया भ्रष्टाचार मुक्त शासन और उनपर जनता के अटूट भरोसे के कारण राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनी है...राजस्था
  • 17:52 : तेलंगाना में आज चुनावी रुझानों में दिख रहा है कि कर्नाटक में जैसे JDS का मुस्लिम वोट बैंक छिटककर कांग्रेस में गया,आज वही वोट बैंक BRS से छिटककर कांग्रेस में गया है। ये नीतीश कुमार,ममता, अखिलेश जैसों के लिए भी भविष्य में ख़तरा है,और इंडी गठबंधन में खींचतान
  • 17:02 : राजस्थान और एमपी में कांग्रेस के पिछड़ने पर पार्टी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा "यह सनातन (धर्म) का विरोध करने का अभिशाप है..."
  • 16:56 : PM मोदी ने ट्वीट किया, "पिछले कुछ वर्षों में, यह समर्थन केवल बढ़ रहा है और यह प्रवृत्ति आने वाले समय में भी जारी रहेगी। तेलंगाना के साथ हमारा बंधन अटूट है और हम लोगों के लिए काम करते रहेंगे। मैं प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के मेहनती प्रयासों की भी सराहना कर
  • 16:54 : पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, "... ये प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है जिस पर सबका विश्वास है... जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के ऊपर जो विश्वास दिखाया है, ये विश्वास दिखाता है कि आने वाले साल 2024 में फिर एक बार भाजपा की सरकार आएगी... "
  • 16:34 : मध्य प्रदेश के शाजापुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज की।
  • 16:26 : राजस्थान: कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, "कल के बजाय मंगलवार को जयपुर में विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी।"
  • 16:24 : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे जयपुर में पार्टी कार्यालय पहुंचीं। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है।
  • 16:23 : गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा, "ये जीत राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की जनता की जीत है। ये जीत विकास की राजनीति, इन तीनों राज्यों के गरीबों की जीत है... ये भारत के सभी नागरिकों की जीत है, जिसकी अग्रिम बधाई मैं सभी कार्यकर्ताओं को देता हूं।"
  • 16:23 : टोंक से कांग्रेस उम्मीदवार सचिन पायलट 29,475 के अंतर से जीते, उन्हें कुल 1,05,812 वोट मिले।
  • 16:18 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम 2023 को लेकर वोटों की गिनती जारी है। वीडियो राज्य कांग्रेस कार्यालय के बाहर से है।
  • 16:18 : तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। कांग्रेस पार्टी राज्य में चुनाव के नतीजों में जीत की ओर बढ़ रही है।
  • 16:18 : पंजाब: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "ये 5 राज्यों के चुनाव लोकसभा की रिहर्सल थी। पूरे देश ने PM मोदी के नेतृत्व को स्वीकारा है, लोगों को PM मोदी पर विश्वास है।"
  • 16:18 : TelanganaAssemblyElection2023 कामारेड्डी से भाजपा उम्मीदवार कटिपल्ली वेंकट रमण रेड्डी 13वें दौर की गिनती के बाद 625 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक कुल 41,668 वोट मिले हैं।
  • 15:57 : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार स्वीकार कर ली। वो अब सीएम पद से इस्तीफा देंगे और इसके लिए राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलेंगे।
  • 15:47 : बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा, "स्पष्ट तौर पर ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है और पीएम मोदी की गारंटी ने इस देश का दिल जीतने का काम किया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़, ये झांकी है, अभी तो बिहार बाकी है..."
  • 15:42 : राजस्थान विधानसभा आम चुनाव-2023 में चौरासी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी एवं विधायक राजकुमार रोत ने जीत हासिल की है।
  • 15:41 : तेलंगाना विधानसभा चुनाव में अस्वरावपेटा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवाद आदिनारायण जरे ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) उम्मीदवार मेचा नागेश्वर राव को 28,905 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की है।
  • 15:41 : मध्यप्रदेश की नेपानगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की मंजू दादू को विजेता घोषित किया गया है।
  • 15:41 : राजस्थान विधानसभा आम चुनाव-2023 में पिंडवाड़ा-आबू विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी समाराम गरासिया ने जीत हासिल की है।
  • 15:40 : छत्तीसगढ़ की राजनांदगाव सीट से भाजपा उम्मीदवार एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह चुनाव जीत गए है।
  • 15:27 : असम: केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, "...आज जो सफलता मिली है उसके लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद करता हूं। जनता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे PM मोदी के साथ हैं।"
  • 15:21 : भोपाल: भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा, "मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मन में मोदी हैं यह स्पष्ट हो गया है, पूरे देश के मन में मोदी हैं यह भी स्पष्ट हो गया है... कांग्रेस फेल हो गई, परिवारवाद खत्म है, कांग्रेस खत्म है।"
  • 15:18 : मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री और नरसिंगपुर से भाजपा उम्मीदवार प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा, "मैंने कहा था कि 2003 को 2023 में दोहराया जाएगा और आज यह नतीजों में देखा जा सकता है... मैं मध्य प्रदेश की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं..."
  • 15:07 : इंदौर (मध्य प्रदेश): सीएम चेहरे पर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "भाजपा का उम्मीदवार ही मध्य प्रदेश को एक बार फिर विकास के पथ पर ले जाएगा..."
  • 15:07 : शिवराज ने कहा- ये विश्वास की जीत है जो बीजेपी को आज मिल रहा है और मेरे बहनों आपने जो प्यार और आर्शीवाद दिया उसके लिए मैं आपके सामने नतमस्तक होता हूं। लाड़ली बहनों के साथ होने से बीजेपी को ये जीत हासिल हुई है।"
  • 15:07 : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहनाओं से मुलाकात की और कहा, "PM मोदी करोड़ों जनता के हृदय के हार हैं और देश की जनता के मन में भी बसते हैं।
  • 15:06 : प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने जो नीतियां अपनाई थीं, जनता ने उसे अपना समर्थन देकर हमें(भाजपा) सपोर्ट किया है... गडकरी
  • 15:06 : गुजरात: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "देश की जनता ने इस चुनाव द्वारा अपना मूड व्यक्त किया है, विशेष रूप से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बहुत अच्छी सफलता मिली है।
  • 15:05 : उत्तर प्रदेश: तीन राज्यों के मतगणना रुझानों में भाजपा की बढ़त पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया।
  • 15:01 : शिंदे ने कहा, तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बन रही है। राहुल गांधी ने झूठे वादे किए, किसनों के साथ धोखा किया..."
  • 15:01 : मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "...तीन राज्यों में प्रधानमंत्री मोदी का करिश्मा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्लानिंग और कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है
  • 15:00 : भोपाल, मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, "मध्य प्रदेश के मन में प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री मोदी के मन में मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश के मन में लाडली बहना और लाडली बहना के मन में मध्य प्रदेश की विजय है।"
  • 15:00 : भोपाल: बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा, "पूरे देश के मन में प्रधानमंत्री मोदी है...विकास है, महिलाओं का सम्मान है, न्याय है, राष्ट्र की रक्षा है और हिंदुत्व है...यह हिंदुओं का देश है और रहेगा और भाजपा धर्म के साथ है। "
  • 14:59 : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अश्विनी वैष्णव, नरेंद्र सिंह तोमर और राज्य भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • 14:59 : विजयवर्गीय ने कहा, हमने मालवा में भी रिकॉर्ड तोड़ा है और वैसे हमने छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी रिकॉर्ड तोड़ा है। तीन राज्यों में सरकार बनाना ये साफ दिखाता है कि आने वाले लोकसभा में हम 400 से अधिक सीट जीतेंगे।"
  • 14:59 : इंदौर (मध्य प्रदेश): भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "हम मध्य प्रदेश में 160 से अधिक सीटों से जीतेंगे। मैंने 9 सीट इंदौर में जीतने को कहा था और मालवा में सर्वाधिक सीट जीतने को कहा था।
  • 14:15 : कोलकाता, पश्चिम बंगाल: तीन राज्यों के मतगणना रुझानों में भाजपा की बढ़त पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
  • 14:14 : अनुराग ठाकुर ने कहा, कांग्रेस की गारंटियां फेल हो गईं...भाजपा की डबल इंजन की सरकार पर वापस मुहर लगी है... विपक्ष ने जितना कीचड़ उछाला, उतना ही मोदी जी निखर कर आए, उतना ही कमल खिला है..."
  • 14:14 : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "यह जीत खास है। देश को प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास है... इन चुनावों में यह स्पष्ट तौर पर उभरा है कि लोग डबल इंजन की सरकार चाहते हैं, मोदी जी के विकास और गरीब कल्याण में विश्वास रखते हैं...
  • 14:14 : मुंबई: भाजपा सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कहा, "बहुत ही खुशी हो रही है कि हम(भाजपा) तीनों राज्यों में जीत चुके हैं।"
  • 14:13 : मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भोपाल में फूलों का तारों का... गाना गाया।
  • 14:03 : गुलाम नबी आज़ाद ने कहा, लेकिन एक चीज मैंने 20-25 दिनों में जो महसूस की कि जिस कांग्रेस को अल्पसंख्यकों का चैंपियन माना जाता था, उसने अल्पसंख्यकों के बारे में बात नहीं की... अब अल्पसंख्यक कांग्रेस के एजेंडे में नहीं हैं..."
  • 14:02 : श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर): डीपीएपी अध्यक्ष और पूर्व जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री गुलाम नबी आज़ाद ने कहा, "अभी जो रुझान आ रहे हैं वो बहुत जल्द वाला ट्रेंड है मेरे ख्याल में असली ट्रेंड शाम 6-7 बजे के बाद पता चलेगा।
  • 14:02 : स्मृति ईरानी ने कहा, गांधी परिवार ने जिस प्रकार की अभद्र टिप्पणियां प्रधानमंत्री मोदी के ऊपर की, जिस प्रकार का कटाक्ष विपक्ष के नेताओं ने पीएम मोदी पर किया वो कटाक्ष गांधी परिवार को महंगा पड़ा है... "
  • 14:02 : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर जनता ने जो भरोसा दिखाया है, भाजपा के कार्यकर्ता होने के नाते हम जनता के प्रति कृतज्ञता का भाव रखते हैं...
  • 13:54 : बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने आगे कहा- प्रधानमंत्री मोदी की गांरटी जनता को मिलने वाली है...यह रुझान ही परिणाम में बदलने वाला है और इससे अधिक सीटें भाजपा को मिलने वाली हैं..."
  • 13:54 : रायपुर: छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, "कांग्रेस के कुशासन का अंत होने वाला है। कमल खिलने वाला है। छ्त्तीसगढ़ खुशहाली और तरक्की की ओर आगे बढ़ने वाला है।
  • 13:53 : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "...भारत के 4 राज्यों की जनता ने फिर एक बार अपना आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। ये सामान्य विजय नहीं है। मध्य प्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक बढ़त हुई है...
  • 13:53 : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने कहा, "प्रधानमंत्री ने जिस प्रकार से पूरे चुनाव में परिश्रम किया है, लोगों का जो बंधन उनके साथ है वो केवल व्यक्तिगत रूप में नहीं बल्कि एक विचार जनमास में उनके प्रति बन गया है और सभी कार्यकर्ताओं ने अधिक मेहनत की है।…
  • 13:52 : पूर्व सीएम और झालरापाटन से बीजेपी उम्मीदवार वसुंधरा राजे 21वें राउंड की गिनती के बाद 51,484 वोटों से आगे चल रही हैं, उन्हें अब तक कुल 1,21,682 वोट मिले हैं।
  • 13:52 : कुपवाड़ा, जम्मू-कश्मीर: PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, "चुनाव में हार-जीत होती रहती है...एक तरफ से विपक्ष है, दूसरी तरफ से सरकार की पूरी ताकत है, एजेंसी, पैसा, चुनाव आयोग है, तो ऐसे में चुनाव में हारना-जीतना चलता रहता है..."
  • 13:46 : राजस्थान: विद्यानगर से बीजेपी की दीया कुमारी 50 हजार वोटों से जीती
  • 13:32 : भोपाल (मध्य प्रदेश): बीजेपी की बढ़त पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी नेता जश्न मनाया।
  • 13:32 : दिल्ली: तीन राज्यों के मतगणना रुझानों में भाजपा की बढ़त पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया।
  • 13:25 : बीजेपी की बढ़त पर केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और पार्टी नेताओं ने जश्न मनाया।
  • 13:21 : टोंक से कांग्रेस उम्मीदवार सचिन पायलट नौवें राउंड की गिनती के बाद 5702 वोटों से आगे चल रहे हैं, उन्हें अब तक कुल 43,395 वोट मिले हैं।
  • 13:20 : MP भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कहा, "भाजपा अब तक की सर्वाधिक सीटें जीतकर इतिहास बनाएगी... कांग्रेस केवल झूठ बोलती है। भाजपा की सरकार बनाने के लिए आगे की जो रणनीति होगी वो हमारा केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा।"
  • 13:19 : भाजपा नेता तरूण चुघ ने कहा, "यह लोकतंत्र की जीत है। प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण योजना की जीत है। अभी तक के रुझान भाजपा को बहुमत का आशीर्वाद देते हुए दिख रहे हैं...मैं जनता का धन्यवाद करता हूं..."
  • 13:18 : नौवें दौर की गिनती के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और छिंदवाड़ा से उम्मीदवार कमलनाथ 15,623 वोटों से आगे चल रहे हैं, अब तक उन्हें कुल 57895 वोट मिले हैं।
  • 13:18 : इंदौर-1 से बीजेपी उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय छठे राउंड की गिनती के बाद 25,921 वोटों से आगे चल रहे हैं, उन्हें अब तक कुल 51,896 वोट मिले हैं।
  • 13:18 : जितेंद्र सिंह ने आगे कहा, हमने सुविधा भी दी, सम्मान भी दिया, सुरक्षा भी दी, स्वच्छता भी दी, स्वास्थ्य भी दिया। इस चुनाव से एक बार फिर साबित हो गया कि PM मोदी वो नाम है जो देश को एक धागे में बांधता है।"
  • 13:17 : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, "पिछले कई वर्षों से प्रधानमंत्री मोदी ने जो भी नई पहल की उसमें वोट की राजनीति से ऊपर उठकर फैसला लोगों के विवेक पर छोड़ दिया...
  • 12:53 : मैं KCR या KTR पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, तेलंगाना के लोगों ने उन्हें जवाब दे दिया है: शिवकुमार
  • 12:52 : कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा, "तेलंगाना के लोगों ने फैसला कर लिया है कि अब बदलाव होना चाहिए... वे(रेवंत रेड्डी) PCC अध्यक्ष और टीम लीडर हैं लेकिन मुख्यमंत्री के चेहरे पर पार्टी फैसला लेगी...
  • 12:51 : कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद में रोड शो किया। पार्टी राज्य में अपनी बढ़त बनाए हुए है।
  • 12:51 : अमित शाह ने जो रणनीति बनाई ये उसका परिणाम है, हमें जे.पी. नड्डा का मार्गदर्शन मिला। मैं केंद्र को प्रणाम करता हूं...नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद सदैव मध्य प्रदेश को मिला... :शिवराज
  • 12:50 : भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "भाजपा को फिर से प्रचंड बहुमत मिलने जा रहा है। मध्य प्रदेश के मन में प्रधानमंत्री मोदी हैं और मोदी के मन में मध्य प्रदेश है...
  • 12:39 : पांचवें दौर की गिनती के बाद मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार भूपेश बघेल पाटन से 1452 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं, उन्हें अब तक कुल 26854 वोट मिले हैं।
  • 12:38 : सिंधिया ने आगे कहा- जहां तक कांग्रेस का सवाल है, वे(कांग्रेस) तो कल लड्डू खरीद रहे थे, बधाई के पोस्टर भी लग गए थे। हम लोग चुपचाप से अपना काम कर रहे थे क्योंकि हमें पूरा विश्वास था कि जनता का पूरा आशीर्वाद भाजपा के साथ है..."
  • 12:37 : मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "मैं दिग्विजय सिंह की हर बद्दुआ का स्वागत करता हूं और मैं उन्हें शुभकामनाएं देना चाहता हूं...
  • 12:37 : अहमदाबाद (गुजरात): बीजेपी राजस्थान के सह प्रभारी नितिन पटेल ने कहा, "कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को निकालने के लिए राजस्थान की जनता ने बीजेपी को संपूर्ण समर्थन दिया है और मुझे खुशी है कि राजस्थान की जनता, कार्यकार्ताओं ने हमारी सरकार बनाई है
  • 12:36 : मध्य प्रदेश चुनाव 2023 | बीजेपी 161 और कांग्रेस 66 सीटों से आगे चल रही है: चुनाव आयोग
  • 12:25 : मौर्य ने आगे कहा- मध्य प्रदेश में हमारी सरकार प्रचंड बहुमत के साथ फिर वापस आ रही है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कमल खिल गया है... कमल खिलने का मतलब है सुशासन और विकास की गांरटी..."
  • 12:25 : यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का पूरे देश की राजनीति में डंका बज रहा है...आज पूरे आत्मविश्वास से हम कह सकते हैं कि भारत के मन में मोदी जी हैं और मोदी जी के मन में भारत है...
  • 12:24 : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समर्थकों से मुलाकात की।
  • 12:24 : NCP(शरद पवार गुट) सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, "ये लिटमस टेस्ट नहीं है। साल 2019 में राजस्थान और मध्य प्रदेश, दोनों राज्यों में कांग्रेस जीती थी और लोकसभा चुनाव में कुछ और हुआ था। लोकसभा और विधानसभा काफी अलग होते हैं...
  • 12:11 : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने आवास पर पार्टी नेता नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मतगणना के रुझान पर नजर बनाए हुए हैं।
  • 12:10 : ... इसका सबसे बड़ा कारण है कि तेलंगाना में गांधी परिवार को लोग काफी प्यार करते हैं। दूसरा कारण BRS सरकार का भ्रष्टाचार और अहंकार है और दूसरी ओर हमारे प्रयास हैं: रेड्डी
  • 12:10 : तेलंगाना: कांग्रेस नेता उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा, "ट्रेंड साफ है कि तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनेगी। हमें 70 के आस-पास सीटें मिलेंगी..
  • 12:09 : मध्य प्रदेश: चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार बीजेपी 158 सीटों से आगे चल रही है। जिसके मद्देनजर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अश्विनी वैष्णव भोपाल में पार्टी कार्यालय पहुंचे।
  • 12:08 : राजस्थान: सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) अपनी सीट से आगे चल रहे हैं
  • 11:52 : छत्तीसगढ़ चुनाव 2023: चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी 50 और कांग्रेस 38 सीट से आगे चल रही है।
  • 11:52 : मध्य प्रदेश चुनाव 2023 | बीजेपी 157 और कांग्रेस 71 सीटों से आगे चल रही है: चुनाव आयोग
  • 11:51 : MP: सागर जिले के सभी 8 सीटों पर BJP आगे
  • 11:47 : राजस्थान: कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "परिवर्तन होगा और परिवर्तन के साथ कांग्रेस जीतेगी। मुझे लगता है कि रुझान बदलेंगे... मैं आशान्वित हूं।"
  • 11:40 : नागालैंड में तापी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने जीत हासिल की।
  • 11:39 : चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार मध्य प्रदेश में बीजेपी 155 सीटों से आगे चल रही है। जिसके मद्देनजर पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर जश्न मनाया।
  • 11:32 : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा, "जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर भरोसा किया है, भूपेश बघेल की बातों पर भरोसा नहीं किया। प्रथम चरण के रुझान में ये स्पष्ट दिख रहा है। निश्चित रूप से भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का आशीर्वाद मिला है..."
  • 11:30 : छत्तीसगढ़ चुनाव 2023: चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी 46 और कांग्रेस 40 सीट से आगे चल रही है।
  • 11:25 : 18 सालों तक प्रदेश में हमारी सरकार रही और अच्छा काम हुआ। जितना अच्छा काम शिवराज सिंह चौहान ने किया, उतना ही अच्छा काम डबल इंजन की सरकार ने किया है। उसका आशीर्वाद आज जनता ने दिया है: अश्विनी वैष्णव
  • 11:24 : भोपाल, मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "भाजपा की प्रचंड विजय हुई है... मध्य प्रदेश के मन में मोदी हैं, मोदी के मन में मध्य प्रदेश है।
  • 11:20 : तेलंगाना चुनाव 2023: कांग्रेस 58, बीआरएस 33 ,बीजेपी 8, AIMIM-1 और CPI-1 सीट से आगे चल रही है।
  • 11:19 : राजस्थान चुनाव 2023: चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, बीजेपी-110 और, कांग्रेस-68 सीट से आगे चल रही है।
  • 11:19 : मध्य प्रदेश चुनाव 2023: बीजेपी 150 और कांग्रेस 70 सीटों से आगे चल रही है: चुनाव आयोग
  • 11:18 : बिहार:तेजस्वी यादव ने कहा, "4 राज्यों में मतगणना जारी है, रुझानों के अनुसार बीजेपी राजस्थान और मध्य प्रदेश में आगे चल रही है और तेलंगाना में लग रहा है कि कांग्रेस की सरकार आ रही है तथा छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर है। तो अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
  • 11:17 : गांधीनगर, गुजरात: तीन राज्यों के रुझानों में भाजपा की बढ़त को देखते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर जश्न मनाया जा रहा है।
  • 11:10 : जयपुर (राजस्थान): चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार बीजेपी 102 सीटों से आगे चल रही है। जिसके मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न मनाया।
  • 11:01 : छत्तीसगढ़ चुनाव 2023: चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी 39 और कांग्रेस 35 सीट से आगे चल रही है।
  • 11:00 : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "हमारे पीएम नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के मन में है और मोदी जी के मन में म.प्र है, उन्होंने जो यहां सभाएं और जनता से अपील की वो जनता के दिल को छु गई और उसी कारण ये रुझान आ रहे हैं...
  • 10:54 : तेलंगाना चुनाव 2023: कांग्रेस 53, बीआरएस 31 और बीजेपी 6 सीट से आगे चल रही है।
  • 10:30 : राजस्थान में बीजेपी 101 सीट से आगे चल रही है जिसके मद्देनजर बीजेपी कार्यालय के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
  • 10:30 : मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "मध्य प्रदेश में भाजपा 125-150 सीटें जीतेगी...राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी..."
  • 10:29 : छत्तीसगढ़ में रूझानों में बीेजपी को बहुमत की ओर
  • 10:28 : Chhattisgarh में बीेजपी और कांग्रस की कड़ी टक्कर
  • 10:26 : MP: छिंदवाड़ा से कांग्रेस नेता कमलनाथ पीछे हो गए हैं
  • 10:24 : राजस्थान चुनाव 2023 | चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, बीजेपी-101 और, कांग्रेस-72 सीट से आगे चल रही है।
  • 10:21 : मध्य प्रदेश चुनाव 2023 | बीजेपी 119 और कांग्रेस 43 सीटों से आगे चल रही है: चुनाव आयोग
  • 10:20 : राजस्थान: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा "भाजपा इस चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी...जादूगर का जादू खत्म हो गया है...राजस्थान की जनता ने हकीकत पर वोट किया है...मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी भाजपा सरकार बनाएगी..."
  • 10:20 : चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार तेलंगाना में कांग्रेस 48 सीट से आगे चल रही है जिसके मद्देनजर पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया एवं मिठाईयां बांटीं।
  • 10:16 : Chhattisgarh: पाटन में CM भूपेश बघेल आगे निकले
  • 10:15 : तेलंगाना चुनाव 2023: कांग्रेस 47, बीआरएस 26 और बीजेपी 3 सीट से आगे चल रही है।
  • 10:15 : मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी को बहुमत मिल गया है.
  • 10:12 : मध्य प्रदेश में बीजेपी ने बहुमत के आंकड़े पार किए
  • 10:11 : Chhattisgarh: पाटन में CM भूपेश बघेल पीछे
  • 10:10 : छत्तीसगढ़ चुनाव 2023: चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी 26 और कांग्रेस 23 सीट से आगे चल रही है।
  • 10:07 : राजस्थान चुनाव 2023 | चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, बीजेपी-100 और, कांग्रेस-68 सीट से आगे चल रही है।
  • 10:06 : EC के मुताबिक राजस्थान में बीजेपी को भारी बहुमत
  • 10:04 : आज शाम पीएम मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंचेगे, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित-सूत्र
  • 10:03 : मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा, "मैंने हमेशा कहा है कि मध्य प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी...आज के रुझान उसके अनुकूल हैं..."
  • 10:02 : तेलंगाना में कांग्रेस को 59 सीटे तो बीआरएस 49, बीजेपी 6 और अन्य 5 सीटों पर आगे है।
  • 10:01 : शुरूआता रूझानों में बीजेपी को भारी बहुमत
  • 10:01 : Rajasthan: बीजेपी 125, कांग्रेस 62 और अन्य 12 पर आगे
  • 9:59 : छत्तीसगढ़ के रुझानों में बीजेपी को बहुमत। बीजेपी को 46 तो कांग्रेस 42 और अन्य 2 सीट पर आगे है।
  • 9:57 : Assembly Election Result छत्तीसगढ़ के पाटन से सीएम भूपेश बघेल पीछे, राजस्थान के टोंक से पायलट पीछे
  • 9:56 : मध्य प्रदेश के रुझानों में भाजपा 150 सीटों पर तो कांग्रेस 78 और अन्य 2 पर आगे चल रहें हैं
  • 9:53 : मध्य प्रदेश के रुझानों में भाजपा 130 सीटों पर तो कांग्रेस 96 पर आगे
  • 9:51 : MP Election Result: अशोकनगर में दो पर भाजपा, 01 पर कांग्रेस आगे...अशोकनगर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी पहले राउंड की मतगणना के बाद हरिबाबू राय कांग्रेस प्रत्याशी से 63 वोट से पीछे चल रहे हैं।
  • 9:47 : Rajasthan: कांग्रेस के सीपी जोशी नाथद्वार से पीछे चल रहेॆ हैं।
  • 9:46 : MP: बीजेपी के नरोत्तम मिश्रा और केंद्रिय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पीछे
  • 9:45 : MP Election Result: विदिशा जिले में पहला राउंड पूरा। सभी पांचों सीटों पर भाजपा आगे।
  • 9:43 : जबलपुर (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मतगणना के दिन केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने अपने निवास पर पूजा की।
  • 9:43 : जयपुर (राजस्थान): भाजपा नेता दीया कुमारी ने गोविंद देवजी मंदिर में पूजा की।
  • 9:42 : मध्य प्रदेश चुनाव 2023 | बीजेपी 48 और कांग्रेस 12 सीटों से आगे चल रही है: चुनाव आयोग
  • 9:42 : राजस्थान चुनाव 2023 | चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, बीजेपी-61 और, कांग्रेस-40 सीट से आगे चल रही है।
  • 9:42 : छत्तीसगढ़ चुनाव 2023: चुनाव आयोग के अनुसार, कांग्रेस 10 और बीजेपी 7 सीट से आगे चल रही है।
  • 9:41 : मध्य प्रदेश चुनाव 2023 | बीजेपी 57 और कांग्रेस 17 सीटों से आगे चल रही है: चुनाव आयोग
  • 9:40 : राजस्थान: बीजेपी 105, कांग्रेस 80 और अन्य 14 पर आगे चल रहेॆ हैं
  • 9:40 : तेलंगाना के रुझानों में बीजेपी 5, कांग्रेस 63, BRS 46 और अन्य 5 पर आगे चल रहें हैं।
  • 9:39 : छत्तीसगढ़ का रूझान टाई
  • 9:38 : छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस की कांटे की टक्कर
  • 9:37 : राजस्थान: कांग्रेस के सचिन पायलट टोंक से 1100 वोटों से आगे, झालरापाटन से बीजेपी की वसुंधरा राजे आगे
  • 9:35 : राजस्थान: कोटा उत्तर से कांग्रेस के धारीवाल आगे
  • 9:34 : छत्तीसगढ़: रूझानों में बीजेपी आगे निकली
  • 9:33 : Rajasthan: अशोक गहलोत सरदारपुर से 4,157 वोटों से आगे चल रहेॆ हैं।
  • 9:32 : MP: शिवराज सिंह का बयान- फिर से बना रहें हैं सरकार
  • 9:31 : राजस्थान: बीजेपी 105, कांग्रेस 80 और अन्य 14 पर आगे चल रहेॆ हैं
  • 9:30 : मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा से कमलनाथ आगे चल रहें हैॆ।
  • 9:30 : छत्तीसगढ़: बीजेपी 35, कांग्रेस 42 और अन्य 1 पर आगे चल रही है।
  • 9:30 : छत्तीसगढ़: बीजेपी 35, कांग्रेस 42 और अन्य 1 पर आगे चल रही है।
  • 9:28 : छत्तीसगढ़: पाटन भूपेश बघेल 187 वोटों से आगे
  • 9:28 : छत्तीसगढ़: रायपुर की सभी सीटों पर बीजेपी आगे
  • 9:27 : तेलंगाना बीजेपी 6, कांग्रेस 67, बीआरएस 39 और अन्य 7 पर आगे चल रही हैॆ। कांग्रेस बहुमत की ओर दिख रही है।
  • 9:25 : छत्तीसगढ़ : राजनांद गांव में रमन सिंह 4000 वोटों से आगे चल रहें हैं।
  • 9:24 : मध्य प्रदेश, राजस्थान में फिलहाल कांटे की टक्कर
  • 9:23 : मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा से कमलनाथ आगे चल रहें हैॆ।
  • 9:22 : छत्तीसगढ़ के रूझानों में कांग्रेस को बहुमत
  • 9:22 : राजस्थान: BJP 100, कांग्रेस 85 और अन्य 14 पर आगे
  • 9:21 : राजस्थान: टोंक से सचिन पायलट पीछे चल रहें हैॆ।
  • 9:20 : राजगढ़ की ब्यावरा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अमरसिंह यादव को पहले राउंड के बाद 6563 वोट मिले। कांग्रेस के बापूसिंह तंवर को 3318 मत मिले हैं। बीजेपी को लीड 3245
  • 9:18 : चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। रुझानों में राजस्थान में बीजेपी पूर्ण बहुमत के आकड़े को पार कर गई है। मध्य प्रदेश में भी बीजेपी बहुमत के बिल्कुल करीब पहुंच गई है। जबकि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में बहुमत के आकड़े को पार कर गई ह
  • 9:16 : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पीछे चल रहे हैं। वहीं बीजेपी के रमन सिंह आगे चल रहे हैं।
  • 9:07 : मध्य प्रदेश में बीजेपी 95, कांग्रेस 92 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं राजस्थान में बीजेपी 92 और कांग्रेस 71 सीटों पर आगे है।
  • 9:07 : तेलंगाना में कांग्रेस 53 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 46 सीटों पर आगे है।
  • 8:59 : तेलंगाना के रुझानों में कांग्रेस बहुमत पाने के करीब पहुंच गई है। तेलंगाना में कांग्रेस को 55 सीटे तो बीआरएस 35 सीटों पर आगे है।
  • 8:54 : मध्य प्रदेश इंदौर की विधानसभा 1 से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय आगे चल रहे हैं। एमपी में बीजेपी 77 और कांग्रेस 64 सीटों पर आगे चल रही है।
  • 8:53 : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 38 और बीजेपी 25, तेलंगाना में कांग्रेस 52 और बीआरएस 28 सीटों पर आगे चल रही है।
  • 8:48 : मध्य प्रदेश की 147 सीटों पर रुझान सामने आए हैं। यहां बीजेपी 80 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 65 सीटों पर और अन्य को 2 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है।
  • 8:46 : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर की सरदारपुरा सीट से आगे चल रहे हैं।
  • 8:43 : छत्तीसगढ़ में भाजपा आगे निकलती दिख रही है। भाजपा को 30 तो कांग्रेस 29 सीट पर आगे है।
  • 8:43 : राजस्थान और एमपी में भाजपा आगे निकल गई है। एमपी में भाजपा को 58 और कांग्रेस 51 सीट पर आगे है। वहीं, राजस्थान में भाजपा 60 तो कांग्रेस 48 सीटों पर आगे है।
  • 8:40 : राजस्थान की 93 सीटों के रुझान आ गए हैं। 50 सीटों पर बीजेपी और 41 कांग्रेस आगे है।
  • 8:40 : मध्य प्रदेश के छिंदवाडा से कमलनाथ आगे चल रहे हैं।
  • 8:31 : तेलंगाना कांग्रेस के प्रभारी मानिकराव ठाकारे ने कहा है कि तेलंगाना में हमारी पार्टी 70 सीटें जीतेगी।
  • 8:30 : तेलंगाना में शुरुआती रुझानों में बीआरएस 12 सीटों पर और कांग्रेस 15 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा का अभी तक खाता नहीं खुला है।
  • 8:26 : छत्तीसगढ़ में बीजेपी 13 और कांग्रेस 15 सीटों पर आगे चल रही है।
  • 8:26 : मध्य प्रदेश में बीजेपी 22 और कांग्रेस 24 सीटों पर आगे है।
  • 8:26 : राजस्थान में बीजेपी 19, कांग्रेस 20 सीटों पर आगे है।
  • 8:20 : मध्य प्रदेश के मंत्री और बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि हम राज्य में 125-150 सीटें जीतेंगे।
  • 8:19 : मध्य प्रदेश में बीजेपी 7 और कांग्रेस 8 सीटों पर आगे है। वहीं, राजस्थान में बीजेपी 7 और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है।
  • 8:08 : राजस्थान में BJP 3, कांग्रेस 2 सीटों से आगे
  • 8:05 : MP में पहला रुझान कांग्रेस के पक्ष में
  • 8:05 : छत्तीसगढ़ में पहला रुझान कांग्रेस के पक्ष में
  • 8:05 : अभी पोस्टल बैलेट कि गिनती हो रही है
  • 8:03 : विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू
  • 7:41 : मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने दावा किया कि कांग्रेस 135 से 175 के बीच सीटें जीतेगी और मध्यप्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी।
  • 7:39 : राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर का कहना है कि थोड़ी देर में राजस्थान में नई सरकार बन जाएगी। भाजपा बहुमत से जीतेगी।
  • 7:38 : राजस्थान के कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता बीडी कल्ला का कहना है कि बीकानेर की जनता मुझे विजयी बनाएगी और एक बार फिर विधानसभा भेजेगी। कांग्रेस राज्य में दोबारा सरकार बनाएगी।
  • 7:35 : राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले वसुंधरा ने मंदिर में पूजा-अर्चना की।
  • 7:23 : विधानसभा चुनावों की गिनती से पहले कांग्रेस समर्थक नई दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर इकट्ठे हुए। यहां उन्होंने जमकर पटाखे फोड़े
राजस्थान,मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के चुनावी परिणाम

Assembly Election Result 2023 LIVE - पांच राज्यों में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में से चार के नतीजे आज आएंगे। वहीं, मिजोरम के परिणाम 4 दिसंबर को आएंगे। हाल ही में 7 नवंबर से 30 नवंबर तक पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे।

चुनाव समपन्न होने के बाद कई एजेंसियों के एग्जिट पोल भी आए, जिसमें कहीं कांग्रेस तो कहीं बीजेपी की जीत की संभावना जताई जा रही है। अब आज नतीजों से फैसला हो जाएगा कि कौन सी पार्टी जीत दर्ज करती है।

सभी चार राज्यों में चुनाव नतीजों को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। हैदराबाद में मतगणना केंद्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कुछ ही देर में मतगणना शुरू हो जाएगी।  वही  तेलंगाना में भी चुनाव परिणामों को लेकर काफी उत्साह है।

यहां केसीआर ने लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी के लिए अपना पसीना बहाया है, तो राह में चुनौती बनकर कांग्रेस पार्टी भी खड़ी है। मतगणना को लेकर सभी तरह की तैयारियां कर ली गई हैं। राजनीतिक पार्टियों व प्रत्याशियों के लिए आज का दिन खास है। हर राज्य में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला होगा, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं।

 

समय डिजिटल लाइव
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment