EOS-09 Mission: EOS-09 मिशन तीसरे चरण में चूका, ISRO चीफ ने कहा 'हम वापसी करेंगे'
ISRO Satellite Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का EOS-09 मिशन तीसरे चरण में चूक गया। इसकी जानकारी इसरो प्रमुख डॉ. वी. नारायणन ने दी।
![]() EOS-09 मिशन तीसरे चरण में चूका, ISRO चीफ ने कहा 'हम वापसी करेंगे' |
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो - ISRO) का महत्वाकांक्षी ईओएस-09 (EOS-09) मिशन आज लॉन्चिंग के तीसरे चरण में तकनीकी कमी के कारण असफल हो गया। यह मिशन पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV-C61) के जरिए श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सुबह 5:59 बजे प्रक्षेपित किया गया था।
हालांकि, लॉन्चिंग के कुछ ही मिनटों के भीतर तीसरे चरण में समस्या आने के कारण सैटेलाइट को उसकी तय सूर्य समकालिक ध्रुवीय कक्षा (SSPO) में नहीं पहुंचाया जा सका।
क्या है सैटेलाइट EOS-09
EOS-09 एक अत्याधुनिक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (Earth Observation Satellite) है, जिसमें सी-बैंड सिंथेटिक एपर्चर रडार (SAR) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
यह सैटेलाइट किसी भी मौसम और दिन-रात में धरती की सतह की हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीरें लेने में सक्षम होता। इसका उपयोग कृषि, वन प्रबंधन, आपदा निगरानी और रक्षा जैसे क्षेत्रों में किया जा सकता है।
बता दें कि PSLV-C61 ISRO की ओर से किया गया 101वां लॉन्चिंग प्रयास था। यह पीएसएलवी रॉकेट की कुल 63वीं उड़ान और इसके एक्सएल वर्जन की 27वीं उड़ान थी।
इस रॉकेट की सफलता दर अब तक शानदार रही है और इसरो का पीएसएलवी दुनिया के सबसे भरोसेमंद लॉन्च व्हीकलों में से एक माना जाता है।
ईओएस-09 को दीर्घकालिक मिशन के तौर पर तैयार किया गया था। इसमें लंबी अवधि तक कार्य करने वाला फ्यूल भी शामिल था ताकि इसके मिशन के अंत में इसे सुरक्षित तरीके से कक्षा से हटाया जा सके और अंतरिक्ष मलबे (space debris) को रोका जा सके।
| Tweet![]() |