रूस में भारत के वरिष्ठ राजनयिक विनय कुमार अगले राजदूत नियुक्त

Last Updated 20 Mar 2024 08:30:43 AM IST

रूस में वरिष्ठ राजनयिक विनय कुमार (Vinay Kumar) को भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को दी।


रूस में वरिष्ठ राजनयिक विनय कुमार

विनय कुमार वर्तमान में म्यांमा में भारत के राजदूत के पद पर हैं।

विनय, भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 1992 बैच के अधिकारी हैं।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ''विनय कुमार (आईएफएस 1992) को रूस में भारत के नये राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह म्यांमा में भारत के राजदूत के पद पर हैं।''

बयान के मुताबिक, विनय के जल्द ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment