Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में विराजे राम लला, भक्त मंगलवार से कर सकेंगे दर्शन
श्रीरामजन्मभूमि पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने प्रधानमंत्री नरेन्द्र सोमवार को अयोध्या पहुंचे जहां उनका स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।
- 14:02 : अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होने के बाद भक्तों ने सरयू घाट पर जश्न मनाया।
- 13:56 : आज इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत का हर नगर, हर ग्राम अयोध्या धाम है... हर मन में राम नाम है। हर आंख हर्ष और संतोष के आंसू से भीगी है। हर जुबान राम नाम जप रही है। रोम-रोम में राम रमे हैं...ऐसा लगता है कि हम त्रेतायुग में आ गए हैं..."
- 13:56 : अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "प्रभु राम लला के भव्य, दिव्य और नव्य धाम में विराजने की आप सभी को कोटि-कोटि बधाई... मन भावुक है... निश्चित रूप से आप सब भी ऐसा महसूस कर रहे होंगे...
- 13:46 : अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।
- 13:46 : अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में RSS प्रमुख मोहन भागवत को अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।
- 13:32 : अयोध्या: गायिका अनुराधा पौडवाल ने कहा, "मेरे पास शब्द नहीं है, बस यही भावना है कि जब भगवान ने ठान ली तो उन्हें आने से कोई नहीं रोक सकता। सभी भक्तों को मेरी तरफ से बहुत शुभकामनाएं।"
- 13:32 : अयोध्या: लोक गायिका और पद्म पुरस्कार विजेता मालिनी अवस्थी ने कहा, "हमारे पास शब्द नहीं है, मैं तो नाच रही थी और रो रही थी। प्रसन्नता के आंसू आ रहे हैं। यहां के आनंद, राम लला की, भारतवर्ष की जय हो।"
- 13:23 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होने पर कहा कि अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला है।
- 13:18 : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, आज बहुत ही ऐतिहासिक दिन है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ आज पूरा देश यह खुशी मना रहा है। 500 वर्षों के इंतजार के बाद आज यह ऐतिहासिक दिन आया है, सभी को शुभकामनाएं।
- 13:18 : भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, "आज बहुत ही ऐतिहासिक दिन है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ आज पूरा देश यह खुशी मना रहा है। 500 वर्षों के इंतजार के बाद आज यह ऐतिहासिक दिन आया है, सभी को शुभकामनाएं।"
- 13:17 : अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम लला को दंडवत प्रणाम किया।
- 13:17 : कैलाश खैर ने कहा, हमारे माता-पिता का सपना था कि जब तक वे शरीर में हैं तब तक भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा हो जाए लेकिन
- 13:17 : गायक कैलाश खैर ने कहा, "ये पूरा दृश्य हमारे लिए ऐसा है जैसे परमात्मा की थली पर कोई कार्य हो रहा है... दिमाग वालों की दुनिया में जैसे भगवान हृदय बनकर उतर आए हों...
- 13:16 : अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का उत्सव जारी है।
- 13:16 : गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण देखा।
- 13:16 : नोएडा: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर बिसरख गांव में शोभा यात्रा निकाली गई।
- 13:01 : अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की आरती की।
- 13:00 : अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की पूजा-अर्चना की। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान प्रतिमा का अनावरण किया गया।
- 12:35 : अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अनुष्ठान का नेतृत्व किया। RSS प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद हैं।
- 12:32 : राम मंदिर में पीएम मोदी: मंत्रोच्चार के बीच चल रही प्राण प्रतिष्ठा पूजा, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद
- 12:09 : अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर के ऊपर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की जा रही है।
- 12:08 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।
- 12:01 : दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की वापसी हो रही है। यह हम सबके लिए बहुत खुशी का क्षण है..."
- 11:52 : कोलकाता: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी शोभा यात्रा में शामिल हुए।
- 11:52 : अयोध्या: राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी श्री राम मंदिर परिसर पहुंचे।
- 11:45 : अयोध्या: श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में गायक शंकर महादेवन ने भजन की प्रस्तुति की।
- 11:44 : अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोमवार को अयोध्या पहुंचे गये।
- 11:40 : अयोध्या: श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में गायिका अनुराधा पौडवाल और कविता पौडवाल ने राम भजन की प्रस्तुति की।
- 11:40 : अगरतला: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, "500 वर्षों से हम इस दिन का इंतजार कर रहे थे... आज पूरा देश राममय हो गया है..."
- 11:39 : अयोध्या: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।
- 11:39 : दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बिरला मंदिर में पूजा-अर्चना की।
- 11:35 : अनुप्रिया ने कहा, PM मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार हमें अपनी संस्कृति को संरक्षित करने और अपनी विरासत पर गर्व करने के लिए लगातार प्रेरित कर रही है। भगवान राम हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं।"
- 11:34 : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा, "कोई भी देश अपनी संस्कृति और विरासत को सहेजे बिना समृद्ध नहीं हो सकता।
- 11:31 : अयोध्या: राम लला की प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकार योगीराज अरुण ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं इस धरती पर सबसे भाग्यशाली व्यक्ति हूं... कभी-कभी मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं सपनों की दुनिया में हूं।"
- 11:31 : दिल्ली: राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सनातन धर्म मंदिर में दर्शन पूजा-अर्चना की।
- 11:31 : अयोध्या: श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में गायक सोनू निगम ने राम सिया राम भजन की प्रस्तुति दी।
- 11:30 : श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले ने कहा, यह अद्भुत अवसर है... मैं इसका हिस्सा बनकर धन्य हूं... यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है। हम अयोध्या आते रहेंगे...
- 11:23 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में राम लला के नूतन विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न होने जा रहा है और संपूर्ण देश आस्था और भक्ति के सागर में डूबकर ‘राममय’ हो गया है।
- 11:23 : संपूर्ण देश आस्था और भक्ति के सागर में डूबकर ‘राममय’ हो गया है : योगी आदित्यनाथ
- 11:18 : संगीतकार अनु मलिक ने कहा, "...मैं यहां आकर बहुत खुश हूं और हम उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब प्राण प्रतिष्ठा होगी... मैं भगवान श्री राम और भगवान हनुमान का आभारी हूं कि मैं इस पल का साक्षी बन रहा हूं।"
- 11:18 : अखिलेश यादव ने कहा- उम्मीद है कि भगवान राम ने जिस राम राज्य की कल्पना की थी जिसमें गरीब दुखी ना रहे... हम सब उस रास्ते पर चलेंगे।"
- 11:17 : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "...जो मूर्ति पत्थर की थी आज प्राण-प्रतिष्ठा के बाद वो भगवान का रूप ले लेगी... जो रास्ता भगवान राम ने दिखाया, उससे वे मर्यादा पुरूषोत्तम राम कहे गए...
- 11:15 : श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी पीयूष तिवारी ने बताया कि अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह से ही वेद शास्त्रियों द्वारा वेद पाठ किया जा रहा है।
- 11:14 : काशी के छोटे-बड़े मंदिरों में पूजा पाठ सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन
- 11:12 : अयोध्या: केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा- आज बहुत शुभ दिन है। ऐसे शुभ दिन पर सब जय श्री राम बोलें तो हर जगह सब अच्छा होगा।
- 11:10 : अयोध्या: रिलायंस जीयो के अध्यक्ष आकाश अंबानी ने कहा, "यह दिन इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा, हमें यहां आकर बहुत खुशी हो रही है।"
- 11:07 : अयोध्या: अभिनेता नितीश भरद्वाज ने कहा, "पूरा उत्सव का वातावरण है... यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है..."
- 11:07 : अयोध्या: अभिनेता रजनीकांत राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।
- 11:05 : अयोध्या: राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल और राजकुमार हिरानी श्री राम मंदिर परिसर पहुंचे।
- 11:04 : गायक-संगीतकार शंकर महादेवन ने कहा, "यह हमारे देश के इतिहास में एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है, कुछ ऐसा जिसकी हम 500 वर्षों से अधिक समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। हमें अपने जीवनकाल में यह अनुभव करने का अवसर मिला इसके लिए हम बहुत सौभाग्यशाली हैं।"
- 11:04 : अयोध्या: अभिनेता चिरंजीवी ने कहा, "यह हमारे परिवार के लिए ईश्वर द्वारा प्रदान किया गया अवसर है और हम यहां आकर बहुत खुश हैं।"
- 11:04 : चिराग पासवान ने कहा, "... दशकों से राम भक्तों ने जो सपना देखा था आज वो सपना पूरा होने जा रहा है... इस इच्छा शक्ति यानी हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ढ़ेर सारी बधाई। इस कलयुग में एक नए त्रेतायुग की शुरूआत है।"
- 11:04 : अयोध्या: अभिनेता जैकी श्रॉफ ने कहा, "...भगवान ने हमें यहां बुलाया यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है।"
- 10:55 : क्या प्रधानमंत्री मोदी तय करेंगे कि मंदिर में कौन जाएगा : राहुल ने मंदिर में जाने से रोकने पर कहा
- 10:53 : अयोध्या: योग गुरु रामदेव और बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।
- 10:53 : अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, अभिनेता विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना, रणबीर कपूर, फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी, महावीर जैन और रोहित शेट्टी राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या के लिए रवाना हुए।
- 10:53 : अयोध्या: योग गुरु रामदेव ने कहा, "जब टेंट में राम लला थे तब हम आए थे और आज दिव्य-भव्य मंदिर बन रहा है, यह सनातन का नया इतिहास रच रहा है। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के साथ राम राज्य की शुरुआत हो रही है..."
- 10:52 : अयोध्या: पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।
- 10:52 : अयोध्या: राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा पर आध्यात्मिक गुरु देवकी नंदन ठाकुर ने कहा, "...सनातनियों को भगवान राम के आने की बहुत-बहुत बधाई।"
- 10:43 : अयोध्या: अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।
- 10:40 : उत्तर प्रदेश: आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।
- 10:36 : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "जिस पल, जिस क्षण और जिस दिन की लंबे समय से प्रतीक्षा थी, वर्षों से इंतजार था आज वो इंतजार समाप्त हो रहा है। भगवान राम अपने जन्मस्थान पर विराजित हो रहे हैं...
- 10:34 : अयोध्या: RSS प्रमुख मोहन भागवत श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे।
- 10:32 : कुछ ही देर में अयोध्या पहुंचेंगे पीएम मोदी, सीएम योगी राम मंदिर में मौजूद
- 10:26 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री श्री @narendramodi को पत्र भेजा।
- 10:25 : अयोध्या: अभिनेता चिरंजीवी और उनकी पत्नी सुरेखा, अभिनेता राम चरण के साथ महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे।
- 10:25 : मध्य प्रदेश: श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर ओरछा के राम राजा सरकार मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। मंदिर को फूलों से सजाया गया है।
- 10:17 : अयोध्या: अभिनेता अनुपम खेर ने कहा, "प्रभु राम के पास जाने से पहले हनुमान जी के दर्शन करना बहुत जरूरी है... यहां हर जगह राम जी की मौजूदगी महसूस हो रही है..."
- 10:16 : अयोध्या: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "रोम-रोम प्रफुल्लित है... हमारे जीवनकाल में हमें यह अविस्मरणीय पल देखने को मिला इसके लिए मैं श्री राम का आभारी हूं। 500 वर्षों के संघर्ष के बाद यह दिन आया है, सब प्रभु की कृपा है।"
- 10:16 : पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रुद्रेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।
- 10:16 : पंजाब: श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर अमृतसर में शोभा यात्रा निकाली गई।
- 10:16 : अयोध्या: गायक कैलाश खेर ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर कहा, "बहुत उत्साह है, ऐसा लग रहा है जैसे देवलोक से बुलावा आया है। आज का दिन इतना शुभ है कि न केवल भारत में बल्कि तीनों लोकों में उत्सव मन रहा है..."
- 10:15 : मुंबई: अभिनेता रणबीर कपूर, अभिनेत्री आलिया भट्ट और निर्देशक रोहित शेट्टी श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या रवाना हुए।
- 10:15 : दिल्ली: श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर भक्तों ने कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।
- 10:14 : आज मैं उन सभी बलिदानियों के चरणों में श्रद्धा के सुमन अर्पित करता हूं। 500 साल तक लगातार ये दिन देखने के लिए ये संघर्ष चला और इस संघर्ष में जिन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दिया उनके चरणों में प्रणाम।" :शिवराज
- 10:14 : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "आज राम लला अवधपुरी के दिव्य और भव्य मंदिर में विराजित होंगे। प्रधानमंत्री के हाथों प्राण-प्रतिष्ठा होगी। वो मंदिर सिर्फ भगवान राम का मंदिर नहीं है बल्कि राष्ट्र का है...
- 10:14 : अयोध्या: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "500 वर्षों के संघर्ष के बाद 22 जनवरी को राम लला अपने जन्मस्थान पर विराजमान होने जा रहे हैं। राम लला सालों का इंतजार खत्म कर रहे हैं... इस घड़ी का इंतजार देश-दुनिया कर रही है..."
- 10:12 : अयोध्या: राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, "...राम भक्तों की इच्छा पूरी हो रही है... श्री राम के विराजित होने पर सारी विषमताएं खत्म हो जाएंगी..."
- 10:11 : अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। अब से कुछ देर में अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के श्रीविग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा होगी।
![]() |
अयोध्या में राम मंदिर में श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को दोपहर में मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे और अनुष्ठान में भाग लिया।
सुनहरी रंग का कुर्ता, क्रीम रंग की धोती और उत्तरीय पहने प्रधानमंत्री मोदी नवनिर्मित राम मंदिर के मुख्य द्वार से अंदर तक पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे और गर्भगृह में प्रवेश किया।
प्रधानमंत्री इस दौरान अपने हाथ में लाल रंग के कपड़े में लिपटा हुआ चांदी का छत्र भी लेकर आए ।
गर्भगृह में मोदी ने पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच अनुष्ठान शुरू किया। उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लिए ‘संकल्प’ लिया । अनुष्ठान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल हुए।
#WATCH अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर से राम लला की प्रतिमा की पहली झलक।#RamMandirPranPrathistha pic.twitter.com/aVIaDDdlqM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
इस मौके पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मध्यान्ह में साढ़े बारह बजे (12-29) बजे रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की गयी।
यहां देखें LIVE वीडियो
| Tweet![]() |