Lohari 2024: देश में मनाया जा रहा लोहड़ी का पर्व, शाह और नड्डा ने दी शुभकामनाएं

Last Updated 13 Jan 2024 11:23:55 AM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने देशवासियों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी हैं।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने देशवासियों को लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, सौभाग्य, समृद्धि और नई ऊर्जा की कामना की है।

शाह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं। उमंग और हर्षोल्लास का यह पर्व सभी देशवासियों के जीवन में सुख-शांति और नई ऊर्जा का संचार करे।"


नड्डा ने एक्स पर लिखा, "समस्त देशवासियों को हर्ष व उल्लास का प्रतीक पर्व लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-सौभाग्य व समृद्धि लेकर आए।"

 

बता दें कि देश और विशेष कर पंजाब और हरियाणा में लोहड़ी का पर्व बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। लोहड़ी के दिन आग में तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी और मूंगफली चढ़ाने की परंपरा है। यह पर्व किसानों का नया साल भी माना जाता है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment