Jammu-Kashmir: पुंछ-जम्मू नेशनल हाइवे पर सेना के ट्रक में लगी आग, 2 जवान शहीद
Last Updated 20 Apr 2023 04:56:00 PM IST
जम्मू कश्मीर में गुरूवार को बड़ा हादसा होने की खबर है। यहां पुंछ में जम्मू नेशनल हाइवे पर सेना के ट्रक में अचानक आग लग गई।
![]() |
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के एक वाहन में एक संदिग्ध विस्फोट के बाद आग लग जाने से कम से कम दो जवानों की मौत हो गयी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
जम्मू-कश्मीर: पुंछ जिले में भारतीय सेना के ट्रक में आग लगी। कई लोगों के मरने की आशंका है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/TzdHfxJUrM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 20, 2023
उन्होंने बताया कि भाता धुरियान क्षेत्र में एक राजमार्ग पर यह घटना घटी।
सूत्रों ने प्रारंभिक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि आकाशीय बिजली गिरने की वजह से यह विस्फोट हुआ। उन्होंने बताया कि दो-तीन जवानों की जान चली गयी।
उन्होंने बताया कि सेना के जवान और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गये हैं। घटनास्थल पुंछ से 90 किलोमीटर दूर है।
| Tweet![]() |