राहुल गांधी को लेकर जर्मनी की प्रतिक्रिया और दिग्विजय सिंह के धन्यवाद पर बरसे केंद्रीय मंत्री - विदेशी हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करेगा भारत

Last Updated 30 Mar 2023 03:23:57 PM IST

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सूरत की अदालत द्वारा सजा मिलने के बाद लोक सभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिए जाने के मामले में जर्मनी की तरफ से आई प्रतिक्रिया और उस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा जर्मनी को धन्यवाद कहे जाने पर पलटवार करते हुए सरकार ने एक बार फिर से कांग्रेस पर हमला बोला है।


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर विदेशी शक्तियों को भारत के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप करने के लिए आमंत्रित करने का आरोप लगाते हुए कहा है की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत विदेशी हस्तक्षेप को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

दरअसल, राहुल गांधी के मामले में टिप्पणी करते हुए जर्मनी ने यह कहा था कि वह इस मामले पर नजर बनाए हुए है। जर्मनी की इस प्रतिक्रिया पर कांग्रेस की तरफ से उन्हें धन्यवाद करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि, राहुल गांधी के उत्पीड़न के माध्यम से भारत में कैसे लोकतंत्र के साथ समझौता किया जा रहा है इस मुद्दे पर ध्यान देने के लिए जर्मनी के विदेश मंत्रालय का धन्यवाद।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के जर्मनी को धन्यवाद कहने वाले इसी ट्वीट के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर कहा, राष्ट्र के लिए अपमानजक, कांग्रेस और राहुल गांधी देश के भीतर भारत की लोकतांत्रिक, राजनीतिक और कानूनी लड़ाई लड़ने में विश्वास नहीं करते हैं।

इसलिए, विदेशी शक्तियों को हमारे आंतरिक मामले में हस्तक्षेप करने के लिए आमंत्रित करते हैं। लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत किसी भी विदेशी हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करेगा।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment