Spacer
समय यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड राजस्थान आलमी समय

19 Mar 2023 07:19:47 AM IST
Last Updated : 19 Mar 2023 07:46:32 AM IST

‘भारत विरोधी गैंग’ चाहता है, न्यायपालिका निभाए विपक्ष की भूमिका : रिजीजू

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजीजू

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजीजू ने शनिवार को दावा किया कि ‘भारत विरोधी गिरोह का हिस्सा’ बन चुके कुछ सेवानिवृत्त न्यायाधीश और कुछ कार्यकर्ता कोशिश कर रहे हैं कि भारतीय न्यायपालिका विपक्षी दल की भूमिका निभाए।

रिजीजूू ने न्यायाधीशों की नियुक्ति से संबंधित कॉलेजियम प्रणाली की एक बार फिर आलोचना करते हुए कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के ‘दुस्साहस’ का परिणाम है।

केंद्रीय मंत्री ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव’ में बोल रहे थे। हालांकि, भारत के प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ ने बाद में उसी कार्यक्रम में कॉलेजियम प्रणाली का बचाव करते हुए कहा, ‘हर प्रणाली दोष से मुक्त नहीं है, लेकिन यह सबसे अच्छी प्रणाली है, जिसे हमने विकसित किया है।

उन्होंने कहा कि इस प्रणाली का ‘उद्देश्य न्यायपालिका की स्वतंत्रता की रक्षा करना है, जो एक बुनियादी मूल्य है’।

रिजीजू ने भारत में लोकतंत्र की स्थिति पर लंदन में की गई हालिया टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो व्यक्ति सबसे ज्यादा बोलता है, वही कहता है कि उसे बोलने की अनुमति नहीं है।

रिजीजू ने आरोप लगाया, ‘भारत के भीतर और बाहर भारत-विरोधी ताकतें एक ही भाषा का इस्तेमाल करती हैं कि लोकतंत्र खतरे में है, भारत में मानवाधिकारों का अस्तित्व नहीं है।

बाहरी प्रभावों से बचाना होगा : सीजेआई

देश के प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ ने शनिवार को न्यायाधीशों की नियुक्ति करने वाली न्यायाधीशों से बनी कॉलेजियम प्रणाली का बचाव करते हुए कहा कि कोई प्रणाली पूर्ण नहीं होती, लेकिन यह हमारे पास उपलब्ध सबसे बेहतरीन प्रणाली है।

कॉलेजियम प्रणाली केंद्र सरकार और न्यायपालिका के बीच विवाद का एक प्रमुख वजह रही है।इंडिया टुडे कॉन्क्लेव-2023 में प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि यदि न्यायपालिका को स्वतंत्र रहना है तो इसे बाहरी प्रभावों से बचाना होगा। 

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, ‘हर प्रणाली पूर्ण नहीं होती, लेकिन यह सबसे बेहतरीन प्रणाली है जिसे हमने विकसित किया है। लेकिन मकसद न्यायपालिका की स्वतंत्रता को सुरक्षित करना था, जो एक प्रमुख मूल्य है। अगर न्यायपालिका को स्वतंत्र रखना है तो हमें न्यायपालिका को बाहरी प्रभावों से अलग रखना होगा।’


भाषा
नई दिल्ली
 

ताज़ा ख़बरें


लगातार अपडेट पाने के लिए हमारा पेज ज्वाइन करें
एवं ट्विटर पर फॉलो करें |
 


फ़ोटो गैलरी
नाटू नाटू और द एलिफेंट व्हिस्पर्स को ऑस्कर अवार्ड्स

नाटू नाटू और द एलिफेंट व्हिस्पर्स को ऑस्कर अवार्ड्स

तुर्की-सीरिया में विनाशकारी भूकंप

तुर्की-सीरिया में विनाशकारी भूकंप

जोशीमठ में भूधंसाव

जोशीमठ में भूधंसाव

कोहरे का कर्फ्यू, ठंड से कंपकपी

कोहरे का कर्फ्यू, ठंड से कंपकपी

फीफा विश्व चैम्पियन बना अर्जेंटीना

फीफा विश्व चैम्पियन बना अर्जेंटीना

बेशर्म रंग पर तहलका

बेशर्म रंग पर तहलका

108 ऐतिहासिक मंदिरों और तालाबों वाला अनूठा गांव मलूटी

108 ऐतिहासिक मंदिरों और तालाबों वाला अनूठा गांव मलूटी

एक साल में टी20 में हजारी बने सूर्यकुमार यादव

एक साल में टी20 में हजारी बने सूर्यकुमार यादव

पीएम मोदी ने किया श्री महाकाल लोक का लोकार्पण

पीएम मोदी ने किया श्री महाकाल लोक का लोकार्पण

नम आंखों से दी मुलायम सिंह यादव को अंतिम विदाई

नम आंखों से दी मुलायम सिंह यादव को अंतिम विदाई

धरती पुत्र नेता जी मुलायम सिंह यादव के यादगार पल

धरती पुत्र नेता जी मुलायम सिंह यादव के यादगार पल

भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया भी शामिल

भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया भी शामिल

आमने-सामने हुए मोदी और सोनिया

आमने-सामने हुए मोदी और सोनिया

जब चीते हुए आजाद, देखें...

जब चीते हुए आजाद, देखें...

पलक ने गुलाबी साड़ी में दिया फोटोशूट

पलक ने गुलाबी साड़ी में दिया फोटोशूट

शेख हसीना की ऐतिहासिक भारत यात्रा

शेख हसीना की ऐतिहासिक भारत यात्रा

साबरमती नदी पर भव्य पैदल पथ अटल ब्रिज

साबरमती नदी पर भव्य पैदल पथ अटल ब्रिज

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी के लिए बनते दीये

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी के लिए बनते दीये

'हर घर तिरंगा' बाइक रैली

पाताल भुवनेश्वर गुफा के दर्शन

पाताल भुवनेश्वर गुफा के दर्शन

श्रीलंका में हालात हुए बेकाबू

श्रीलंका में हालात हुए बेकाबू

शिंजो आबे नहीं रहे

शिंजो आबे नहीं रहे

अमरनाथ हादसा

अमरनाथ हादसा

कान्स 2022: दीपिका का रेड कार्पेट लुक

कान्स 2022: दीपिका का रेड कार्पेट लुक

केदारनाथ: बाबा केदार के खुले कपाट, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

केदारनाथ: बाबा केदार के खुले कपाट, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

युद्ध में खंडहर बना यूक्रेन

युद्ध में खंडहर बना यूक्रेन

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 29 पुरावशेष लौटाए, पीएम मोदी ने किया निरीक्षण, देखें तस्वीरें

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 29 पुरावशेष लौटाए, पीएम मोदी ने किया निरीक्षण, देखें तस्वीरें

रूस यूक्रेन युद्ध में तबाही

रूस यूक्रेन युद्ध में तबाही

यूरोप एक बार फिर युद्ध की दहलीज पर

यूरोप एक बार फिर युद्ध की दहलीज पर

नहीं रहीं भारत की स्वर कोकिला

नहीं रहीं भारत की स्वर कोकिला

73वां गणतंत्र दिवस समारोह : गणतंत्र दिवस पर देखें राजपथ का भव्य नजारा

73वां गणतंत्र दिवस समारोह : गणतंत्र दिवस पर देखें राजपथ का भव्य नजारा

तस्वीरों में देखें- कहीं पोंगल, कहीं खिचड़ी तो कहीं है मकर संक्रांति

तस्वीरों में देखें- कहीं पोंगल, कहीं खिचड़ी तो कहीं है मकर संक्रांति


 

172.31.21.212